MP Weather Update :तेज धूप से तपने लगा प्रदेश, मार्च में ही बढ़ा गर्मी का असर; कई शहरों में पारा 35°C पार

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर बढ़ गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री तक जा सकता है। जानिए प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान और आगे कैसा रहेगा मौसम।
Follow on Google News
तेज धूप से तपने लगा प्रदेश, मार्च में ही बढ़ा गर्मी का असर; कई शहरों में पारा 35°C पार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। होली के बाद जहां कुछ जिलों में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई बड़े शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री तक भी जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर के बावजूद फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन तेज धूप और साफ आसमान के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।

    पश्चिमी विक्षोभ का असर

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल देखे जा रहे हैं। हालांकि, इसका बड़ा असर फिलहाल मध्य प्रदेश में देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और शाम के समय हल्की शुष्क हवा का असर देखने को मिल सकता है।

    इसके अलावा 9 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर ऊपरी हवा में तेज रफ्तार की हवाएं भी सक्रिय हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका असर सीमित रहने की संभावना जताई गई है।

    नर्मदापुरम सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा

    प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म जिला नर्मदापुरम रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान के मामले में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा कई जिलों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    न्यूनतम तापमान

    स्थान

    न्यूनतम तापमान

    पचमढ़ी

    10.4°C

    करौंदी (कटनी)

    11.2°C

    मंदसौर

    11.6°C

    शाजापुर

    12.7°C

    शहडोल

    13°C

    बड़े शहरों में ऐसा रहा तापमान

    प्रदेश के प्रमुख शहरों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है।

    यह भी पढ़ें: राम रहीम को बड़ी राहत : पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी, तीन आरोपियों की उम्रकैद बरकरार

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर

    अधिकतम तापमान

    न्यूनतम तापमान

    भोपाल

    35.4°C

    16.4°C

    इंदौर

    36.2°C

    14.2°C

    जबलपुर

    35.6°C

    17.6°C

    ग्वालियर

    35.7°C

    18.1°C

    उज्जैन

    35.8°C

    14.5°C

    इन शहरों में तेज धूप और साफ आसमान के कारण दिन के समय गर्मी ज्यादा महसूस की जा रही है।

    कई जिलों में 36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

    प्रदेश के कई जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। इनमें धार, दमोह, सागर, शाजापुर, गुना, छतरपुर, रतलाम और टीकमगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।

    प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

    शहर

    अधिकतम तापमान

    नर्मदापुरम

    38.1°C

    धार

    37.5°C

    दमोह

    37.0°C

    सागर

    36.7°C

    गुना

    36.2°C

    रतलाम

    36.0°C

    टीकमगढ़

    36.0°C

    मौसम विभाग के अनुसार, साफ आसमान और तेज धूप के कारण गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है।

    क्यों बढ़ रही है गर्मी?

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक टर्फ गुजर रही है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है, लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा नहीं है। आसमान साफ होने की वजह से सूर्य की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि, मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा है।

    Featured News

    40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

    मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले दो दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि, मार्च के पहले पखवाड़े में ही प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाए।

    भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    अप्रैल और मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल अप्रैल और मई में गर्मी अपने चरम पर होगी। इन दो महीनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। विशेष रूप से इन संभागों में ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है-

    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर

    इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी काफी गर्म रहने वाले हैं।

    अप्रैल-मई में चलेगी लू

    मौसम विभाग के अनुसार मार्च में लू चलने की संभावना कम है, लेकिन अप्रैल और मई में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। अनुमान है कि इन महीनों में करीब 15 से 20 दिनों तक लू चल सकती है। मार्च में फिलहाल दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहने का ट्रेंड जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा में दूषित पानी - पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , पेट में मिला पीला द्रव, मौत का कारण अब भी रहस्य

    मार्च में तीनों मौसम का असर

    पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्यप्रदेश में मार्च महीने के दौरान तीनों मौसम का असर दिखाई देता है।

    • दिन में तेज गर्मी
    • रात में हल्की ठंड
    • कभी-कभी बारिश

    इस बार भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

    फरवरी में चार बार बदला मौसम

    इस साल फरवरी में प्रदेश में मौसम कई बार बदला। फरवरी महीने में चार बार ओले, बारिश और आंधी का दौर देखने को मिला। मुख्य घटनाएं इस प्रकार रहीं-

    • फरवरी की शुरुआत में दो बार ओले और बारिश
    • 19 से 21 फरवरी के बीच बारिश
    • 23 और 24 फरवरी को भी ओले और बारिश

    इन मौसम बदलावों से प्रदेश की कई फसलों को नुकसान हुआ था, जिसके बाद सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे भी कराया।

    Breaking News

    IMD ने जारी की गाइडलाइन

    प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने के बाद मौसम विभाग ने लोगों के लिए कुछ जरूरी सावधानियां भी जारी की हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार-

    • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप सबसे तेज होती है।
    • जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
    • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
    • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
    • धूप में निकलते समय सिर और मुंह ढंकें।
    • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts