Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप : युवती को घसीटकर ले गए थे जंगल, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Follow on Google News
सिंगरौली में ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप : युवती को घसीटकर ले गए थे जंगल, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान आरोपी 22 वर्षीय युवती को घसीटकर जंगल ले गए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़िता के साथी के साथ भी मारपीट की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार (20 फरवरी) देर रात की है। 22 साल की युवती एक कार्यक्रम में डांस करने के बाद साथी के साथ लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में रजमिलान चौराहे के पास चार बाइक पर सवार 8 से 10 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथी के साथ मारपीट की और युवती को अपने साथ ले गए। आरोपी युवती को घसीटकर सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल में ले गए। जहां छह लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती का फोन भी छीन लिया।

छठी कार्यक्रम में डांस करने गई थी युवती

पुलिस के मुताबिक, शितूल गांव के रहने वाले देव कुमार शाह के घर 20 फरवरी को छठी (बारहो संस्कार) कार्यक्रम था। इसके लिए सरई इलाके से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इसमें अपनी बहन के साथ पीड़ित और अन्य युवती भी पहुंची थी। रात करीब 10 बजे से 1 बजे तक डांस प्रोग्राम चला। इसके बाद रात डेढ़ बजे तीनों युवतियां घर के लिए निकलीं। तीनों एक साथ रात करीब डेढ़ बजे चार साथियों के साथ चार बाइक से घर के लिए निकले। सभी आगे-पीछे चल रहे थे। दो बाइक सवार के साथ पीड़िता की बहन आगे निकल गई। तीसरी बाइक पर पीड़िता साथी के साथ, चौथी पर अन्य साथी पीछे आ रहे थे। तभी 4 बाइक पर सवार आरोपियों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर लिया।

लिफ्ट लेकर घर पहुंची पीड़िता

वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह करीब 6 बजे आरोपी युवती को उसी हालत में छोड़कर मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़िता ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर घर पहुंची। उसने बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले साथियों और बहन के साथ पुलिस थाने पहुंची। दिनभर पड़ताल के बाद रात करीब 10 बजे पुलिस ने केस दर्ज कर 11 बजे के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। ये भी पढ़ें- भोपाल : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव, यहां देखें रूट डायवर्जन प्लान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts