Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP हॉकी अकादमी का जलवा:अंडर-18 टीम में 10 खिलाड़ियों का चयन, भोपाल में होंगे मुकाबले

अंडर-18 टीम के लिए मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी अब भोपाल में होने वाले रोमांचक मुकाबलों में अपना जौहर दिखाएंगे।
अंडर-18 टीम में 10 खिलाड़ियों का चयन, भोपाल में होंगे मुकाबले

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा हो गई है। इस सीरीज के लिए मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय सीरीज 15 मई से 20 मई तक भोपाल में आयोजित होगी। घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलने से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

पुरुष टीम में MP अकादमी के 6 खिलाड़ियों को जगह

भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें गोलकीपर आयुष रजक, डिफेंडर अंश बहुत्रा और करण गौतम, मिडफील्डर अवि माणिकपुरी और फॉरवर्ड खिलाड़ी सिद्धार्थ बेन व गाजी खान शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

/img/116/1778334189247

महिला टीम में भी MP की 4 खिलाड़ी शामिल

भारतीय अंडर-18 महिला टीम में भी मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों को मौका मिला है। इनमें स्नेहा दावड़े, गोलकीपर महक परिहार, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज का चयन किया गया है। महिला खिलाड़ियों के चयन को अकादमी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

भोपाल में 15 से 20 मई तक खेली जाएगी सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह प्रतिष्ठित अंडर-18 हॉकी सीरीज भोपाल में आयोजित होगी। सीरीज के दौरान देश और विदेश के युवा खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खेल प्रेमियों को भी रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी; ईडी की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी फिर चर्चा में

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी लंबे समय से देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दे रही है। आधुनिक ट्रेनिंग, फिटनेस मैनेजमेंट और अनुभवी कोचिंग स्टाफ की वजह से यहां के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय टीम में जगह बना रहे हैं। एक साथ 10 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अकादमी की मजबूत खेल व्यवस्था और प्रशिक्षण प्रणाली को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: CM Mohan Yadav: सुवेंदु अधिकारी ने संभाली पश्चिम बंगाल की कमान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले- अब बदलेगा बंगाल

खेल मंत्री ने दी खिलाड़ियों को बधाई

विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के मार्गदर्शन और राज्य सरकार द्वारा विकसित खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts