PlayBreaking News

MP Corona Update : प्रदेश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 100 से ज्यादा संक्रमित मिले; एक्टिव केस 500 के पार

Follow on Google News
MP Corona Update : प्रदेश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 100 से ज्यादा संक्रमित मिले; एक्टिव केस 500 के पार
मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 126 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि 65 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौटे हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

इन जिलों में नए संक्रमित मिले

प्रदेश में बुधवार को 20 जिलों में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले भोपाल में 42 और इंदौर में 41 दर्ज किए गए हैं। वहीं बालाघाट में 1, बुरहानुपर में 2, दतिया में 1, डिंडैरी में 1, ग्वालियर में 6, हरदा में 1, नर्मदापुरम में 1, जबलपुर में 8, कटनी में 3, खंडवा में 4, खरगोन में 1, मुरैना में 3, नरसिंहपुर में 3, रायसेन में 1, सागर में 1, सीहोर में 1, टीकमगढ़ में 3 और उज्जैन में 2 मरीज मिले हैं।

एक्टिव केस की संख्या बढ़ी

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 7 हजार 353 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 550 हो गई है। संक्रमण दर 1.72% और रिकवरी रेट 98.70% स्थिर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में एक पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ है।

MP में कुल वैक्सीनेशन ?

प्रदेश में बुधवार को 65 हजार 456 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन 12 करोड़ 3 लाख 83 हजार 762 लोगों का हुआ है। ये भी पढ़ें- Covovax Vaccine: 7-12 साल के बच्चों को अब लगेगी कोवोवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts