मुरैना में 75 लाख के घी से भरा टैंकर जब्त; मिलावट की आशंका, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

मुरैना। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अंबाह बायपास पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घी से भरा एक टैंकर जब्त किया है। टैंकर में भरे घी की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जा रही है। मिलावट की आशंका के चलते मौके पर पहुंचे एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेज दिए हैं।
राजस्थान के व्यापारी ने घी लेने से किया इनकार
जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नियमित गश्त व चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंबाह बायपास से गुजरते हुए घी से भरे टैंकर क्र. आरजे 11 जीडी 4561 को पुलिस ने रोका। टैंकर चालक से पूछताछ करने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद वाहन को थाने लाकर खड़ा करा लिया गया। पुलिस ने टैंकर चालक से मालिक की जानकारी लेकर टैंकर मालिक को थाने बुलाया। पूछताछ में मालिक ने बताया कि यह टैंकर दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमिती से घी भरकर राजस्थान के एक व्यापारी के पास गया था, लेकिन वहां संबंधित व्यापारी ने गुणवत्ता या अन्य कारणों से घी की डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: अंडर 19 एशिया कप विनिंग टीम का ये है मप्र कनेक्शन, ग्वालियर-मुरैना में क्रिकेट का हुनर सीखकर चमके हैं मनल और यशवर्धन
एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम थाने पहुंची
इसके बाद टैंकर वापस मुरैना लौट रहा था, तभी पुलिस ने इसे पकड़ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रशासन और खाद्य विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम थाने पहुंची और टैंकर में भरे घी के सैंपल लिए।
ये भी पढ़ें: चंबल में हिंसा को अहिंसा से हराने वाले भाईजी को श्रद्धांजलि, 654 बागियों के आत्मसमर्पण से जुड़ी विरासत को किया याद




















