मुरैना में 75 लाख के घी से भरा टैंकर जब्त; मिलावट की आशंका, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल
मुरैना में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अंबाह बायपास पर चेकिंग के दौरान 75 लाख रुपए कीमत का घी भरा टैंकर जब्त किया है। राजस्थान के एक व्यापारी ने गुणवत्ता या अन्य कारणों से घी की डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया था। मिलावट की आशंका पर एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेजे हैं।
Naresh Bhagoria
16 Nov 2026































