Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरैना में पुराने झगड़े को लेकर हुई 10 मिनट फायरिंग, महिला की पीठ और छाती पर लगीं 2 गोलियां, जांच जारी

Follow on Google News
मुरैना में पुराने झगड़े को लेकर हुई 10 मिनट फायरिंग, महिला की पीठ और छाती पर लगीं 2 गोलियां, जांच जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुरैना में दो पक्षों में विवाद के दौरान गोलीबारी हो गई। जिसमें एक महिला को पीठ और सीने पर दो गोलियां लगी। जिसके बाद उसे तुरन्त जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही।

    पुराने झगड़े को लेकर हुई फायरिंग

    पुलिस ने बताया की फूल सिंह जाटव और नवाब सिंह जाटव के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे। पांच दिन पहले फूल सिंह के बेटे विक्की और नवाब सिंह के बेटे मोनू के बीच शराब पीने के बाद पुराने झगड़े को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद रविवार को मोनू ने विक्की को रास्ते में रोक कर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसको लेकर सोमवार सुबह फूल सिंह, नत्थी, राजू और सुनीता, नबाब सिंह के घर शिकायत लेकर पहुंचे थे। वहीं नवाब सिंह और उसके परिवार वालों ने पहले मारपीट की, फिर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। फायरिंग में सुनीता को पीठ और सीने पर दो गोलियां लगी है।

    10 मिनट तक चली गोलियां

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की लगभग 10 मिनट तक गोलियां चलती रहीं। जिसमें करीब 11 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उनका कहना है की फूल सिंह जाटव और नवाब सिंह जाटव के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसलिए यह फायरिंग हुई है।

    पुलिस कर रही कार्रवाई

    गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। मुरैना सीएसपी दीपाली चंदोलिया ने बताया कि महिला को दो गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें: सर्दियों में ब्रांडेड मोंटे कार्लो की जैकेट में दिखेगी मप्र पुलिस, जल्द ही पुलिस भंडार गृह से निर्धारित एक दाम पर होगी प्राप्त

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts