Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सर्दियों में ब्रांडेड मोंटे कार्लो की जैकेट में दिखेगी मप्र पुलिस, जल्द ही पुलिस भंडार गृह से निर्धारित एक दाम पर होगी प्राप्त

सर्दियों में ब्रांडेड मोंटे कार्लो की जैकेट में दिखेगी मप्र पुलिस, जल्द ही पुलिस भंडार गृह से निर्धारित एक दाम पर होगी प्राप्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शुशांत पांडे, ग्वालियर। ठंड के सीजन में मप्र पुलिस ब्रांडेड अंगोला जैकेट पहनकर ड्यूटी करती दिखाई देगी।  पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित ब्रांड मोंटे कार्लो की अंगोला जैकेट की स्वीकृति मिल गई है। यह ब्रांडेड जैकेट पुलिसकर्मियों को अपनी शाखा के पुलिस भंडार गृह से मिलेगी। इसके लिए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को निर्धारित शुल्क देना होगा। 

    देश की प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांड मोंटे कार्लो द्वारा केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार, नई दिल्ली के अनुमोदन पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए दो नमूने तैयार किए गए थे। इन्हें अप्रूवल मिलने पर अब मप्र में भी मोंटे कार्लो ब्रांड की जैकेट पुलिस कर्मियों के लिए तैयार की जा रही है, जो जल्द ही हर जिले के पुलिस भंडार गृह में उपलब्ध होगी। 

    निर्धारित दर पर मिलेगी ब्रांडेड जैकेट

    पुलिस विभाग से कर्मचारियों को मिलने वाली मोंटे कार्लो ब्रांड की इस अंगोला जैकेट का मूल्य निर्धारित किया गया है। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को यह जैकेट मात्र 2,265 रुपए में उपलब्ध कराई जाएगी। बताया गया है कि ब्रांडेड जैकेट को लेकर निर्देश समस्त जिलों के पुलिस अधिकारियों को दे दिए गए हैं।  जैकेट का लॉट आते ही इनकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी। 
     

    पुलिस कर्मियों के लिए देश के प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड की जैकेट का पत्र पुलिस मुख्यालय से आया है। आगे निर्देश मिलने पर पुलिस भंडार गृह से ब्रांडेड अंगोला जैकेट की बिक्री शुरू की जाएगी।
    - अरविंद सक्सेना, एडीजी, ग्वालियर जोन

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts