Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरादाबाद : आगरा नेशनल हाईवे पर हादसा, मां-बेटी समेत 4 की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

Follow on Google News
मुरादाबाद : आगरा नेशनल हाईवे पर हादसा, मां-बेटी समेत 4 की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख
मुरादाबादउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार सवारों को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कहां हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मुंबई से कुंदरकी शादी समारोह में शामिल होने जाते समय दिल्ली नंबर की कार हादसे की चपेट में आ गई। कुंदरकी थाना इलाके के बिस्किट फैक्ट्री के पास हादसा हुआ है। यह परिवार मुंबई से शादी समारोह में शामिल होने कुंदरकी जा रहा था। पुलिस ने बताया कि नरगिस पत्नी मोहम्मद इकराम, बेटी अलफिया तथा सिमरन कुंदरकी में हो रही शादी में शरीक होने के लिए जा रहे थे कि रविवार देर रात मुरादाबाद से कुंदरकी की ओर जाते समय बिस्किट फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी।

मृतकों की हुई पहचान

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोग हादसे की चपेट में आ गए। पुलिस द्वारा चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नरगिस (42), सिमरन (22),अलफिया (18) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, गंभीर अवस्था में भर्ती कराए गए 35 वर्षीय चालक समसू की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना के पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts