Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, जेट एयरवेज फाउंडर की मुश्किलें बढ़ीं; ED ने 538 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की

Follow on Google News
मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, जेट एयरवेज फाउंडर की मुश्किलें बढ़ीं; ED ने 538 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की
नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने कहा कि बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनियों की लंदन, दुबई और भारत में करीब 538 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। जब्त की गई संपत्तियों में 17 फ्लैट, बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न शहरों में स्थित ये संपत्तियां जेट एयर प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न कंपनियों, गोयल, उनकी पत्नी अनीता और बेटे निवान के नाम पर हैं।

1 सितंबर को गिरफ्तार हुए थे नरेश गोयल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने नरेश गोयल को एक सितंबर को गिरफ्तार किया था और एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) कोर्ट के सामने उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

क्या है मामला ?

जेट एयरवेज ने नकदी संकट के बाद अप्रैल 2019 में अपना परिचालन बंद कर दिया था। बाद में, गोयल ने एयरलाइन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। गोयल के खिलाफ धन शोधन का मामला CBI की प्राथमिकी से संबंधित है, जो मुंबई के एक बैंक की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। ईडी के मुताबिक, बैंक ने जेट एयरवेज लिमिटेड, इसके प्रवर्तकों और निदेशकों पर बैंकों से लिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts