ये मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है...!सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिहादियों ने मोनालिसा को भड़काया!

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बीच नया विवाद सामने आया है। हाल ही में मोनालिसा ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनोज मिश्रा ट्रोल होने लगे।
Follow on Google News
सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिहादियों ने मोनालिसा को भड़काया!
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाकुंभ से फेमस हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। ये वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और सनोज मिश्रा ट्रोल होने लगे।

    लेकिन अब सनोज मिश्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और पूरे मामले पर खुलकर बात की। सनोज ने साफ किया कि वे सनतानी हैं, जिहादी नहीं। मोनालिसा केवल वही बातें बोल रही हैं, जो उसे बोलने के लिए कही गई हैं।

    ये भी पढ़ें: ‘सेट पर बार-बार गलत तरीके से छुआ’! मोनालिसा का कैमरे पर छलका दर्द, डायरेक्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

    सनोज मिश्रा ने अपनी बात रखी

    वीडियो में सनोज मिश्रा ने सबसे पहले कहा कि वे सभी देशवासियों को प्रणाम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मोनालिसा का लव जिहाद वाला मामला सामने आया था। इसके बाद उन्होंने भारत में ऐसे परिवारों के लिए अभियान शुरू किया, जो लव जिहाद का शिकार हुए हैं। इस अभियान को पूरे देश से समर्थन भी मिला।

    ये भी पढ़ें: 'मोनालिसा को सीरिया भेजने की साजिश!’ PFI कनेक्शन का आरोप, डायरेक्टर ने दी चेतावनी

    लेकिन अब उनका कहना है कि मामला बदल रहा है। जिहादियों के साथ-साथ कुछ ईसाई मिशनरी भी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

    मोनालिसा को भड़काया गया?

    सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के बारे में कहते हुए कहा कि आज वे देख रहे हैं कि कैसे उस लड़की को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। उनका कहना है कि मोनालिसा खुद बोल रही हैं कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया।

    ये भी पढ़ें: 'अब जान बचाना मुश्किल!' मोनालिसा-फरमान खान पर मंडराया मौत का खतरा

    सनोज के अनुसार, ये वही मोनालिसा हैं जिन्हें उन्होंने पढ़ाया और तैयार किया। जब वे मोनालिसा को पढ़ाते थे, तब उनके अपने बच्चे भी उनसे नाराज हो जाते थे। उनके बच्चे कहते थे कि हमें कभी उस तरीके से नहीं पढ़ाया गया जैसा मोनालिसा को पढ़ाया गया।
    सनोज का कहना है कि आज उन्हें उस पिता का दर्द समझ में आ रहा है, जिसे मोनालिसा ने बताया था कि वह उन्हें मारने की सोच रहा है।

    ये मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है

    सनोज मिश्रा ने वीडियो में यह भी कहा कि उनके और उनके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है। इसलिए उन्होंने यह वीडियो बनाया है। उनका कहना है कि अगर कल उन्हें कुछ हो जाता है, तो उनका परिवार जनता का समर्थन चाहता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह उनका आखिरी वीडियो है।

    मोनालिसा को बहकाया गया- सनोज मिश्रा

    डायरेक्टर ने कहा कि वे हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं और जिहादियों या देशद्रोहियों के सामने नहीं झुकेंगे। उनका मानना है कि मोनालिसा को बहकाया गया है। इससे पहले मोनालिसा ने उनके बारे में हमेशा अच्छा ही कहा है।
    सनोज ने साफ किया कि वे सनतानी हैं, जिहादी नहीं। मोनालिसा केवल वही बातें बोल रही हैं, जो उसे उनके खिलाफ बोलने के लिए कह दी गई हैं।

    मोनालिसा की फिल्मी दुनिया में शुरुआत

    बताया जा रहा है कि सनोज मिश्रा ही मोनालिसा को महाकुंभ से फिल्मी दुनिया तक लाने में मदद की। उन्होंने मोनालिसा को पहचान दिलाई और उन्हें इंडस्ट्री में अवसर दिए। अब यह मामला लोगों की नजर में आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts