PlayBreaking News

‘सेट पर बार-बार गलत तरीके से छुआ’!मोनालिसा का कैमरे पर छलका दर्द, डायरेक्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा कैमरे के सामने भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोते हुए अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के डायरेक्टर पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। मोनालिसा के मुताबिक, सेट पर उनके साथ कई बार अनुचित व्यवहार हुआ, जिससे उन्हें मानसिक रूप से भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
Follow on Google News
मोनालिसा का कैमरे पर छलका दर्द, डायरेक्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    'सनोज मिश्रा अच्छे इंसान नहीं हैं… उन्होंने मुझे गलत तरीके से 10 बार छुआ' मोनालिसा के इस एक वाक्य ने पूरे माहौल को अचानक गरमा दिया है। प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार फिल्म या शादी नहीं बल्कि उन्होंने डेब्यू फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के डायरेक्टर पर लगाए गए सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोपों ने सोशल और एंटरटेनमेंट सर्कल में हलचल मचा दी है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा भावुक और टूटे हुए अंदाज में अपनी बात रखती नजर आती हैं।

    ये भी पढ़ें: 'अब जान बचाना मुश्किल!' मोनालिसा-फरमान खान पर मंडराया मौत का खतरा

    उन्होंने खुलकर कहा कि फिल्म सेट पर उनके साथ फिजिकल और मेंटल दोनों तरह से प्रताड़ना हुई। उनके मुताबिक, उन्हें बार-बार गलत तरीके से छुआ गया और शुरुआत में उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

    'फिल्म के लिए इज्जत की कीमत चुकानी पड़े?'- मोनालिसा

    मोनालिसा ने अपने बयान में एक बेहद तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्या इंडस्ट्री में नए लोगों को अपनी पहली फिल्म के लिए इस तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है?

    /img/99/1774425354581

    उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया, लेकिन शुरुआत में उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उनके शब्दों में दर्द और निराशा साफ झलक रही थी, जो इस पूरे मामले को और संवेदनशील बना देता है।

    ये भी पढ़ें: मोनालिसा की शादी पर विवाद : मोनालिसा के डायरेक्टर को मिली सिर तन से जुदा की धमकी, फरमान संग शादी को बताया था लव जिहाद

    परिवार की प्रतिक्रिया और संघर्ष

    मोनालिसा ने बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार से इस घटना को साझा किया, तो प्रतिक्रिया बहुत संतोषजनक नहीं थी। परिवार ने उन्हें सलाह दी कि यह उनकी पहली फिल्म है, इसलिए इसे शांतिपूर्वक पूरा करें। लेकिन मेरा सवाल है, क्या तुम अपनी पहली फिल्म के लिए मेरा रेप करवाओगे?'

    /img/99/1766990425799

     इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी नए कलाकार को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी सुरक्षा और सम्मान से समझौता करना चाहिए।

    'मुझे इंसाफ चाहिए' न्याय की मांग

    भावुक होते हुए मोनालिसा ने साफ कहा कि उन्हें अपने साथ हुए गलत व्यवहार के लिए न्याय चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है उनके साथ क्या हुआ है और वह अब चुप नहीं रहेंगी। उनका यह बयान अब एक बड़े मुद्दे के रूप में सामने आ रहा है।

    फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ पर असर

    जिस फिल्म से मोनालिसा डेब्यू करने जा रही थीं, वह पहले से ही अपने कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट के कारण चर्चा में थी। अब मुख्य अभिनेत्री के आरोपों ने फिल्म की स्थिति को और पेचीदा बना दिया है। फिल्म के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं और प्रोजेक्ट पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं।

    डायरेक्टर की चुप्पी और आगे की दिशा

    अब तक डायरेक्टर की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनकी चुप्पी ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

    अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वे इन आरोपों का खंडन करेंगे, कोई सफाई देंगे या मामला कानूनी मोड़ लेगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts