PlayBreaking News

मोनालिसा की शादी पर विवाद : मोनालिसा के डायरेक्टर को मिली सिर तन से जुदा की धमकी, फरमान संग शादी को बताया था लव जिहाद

महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की फरमान खान से कोर्ट मैरिज के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को लव जिहाद बताते हुए दावा किया है कि उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकियां मिल रही हैं
Follow on Google News
मोनालिसा के डायरेक्टर को मिली सिर तन से जुदा की धमकी, फरमान संग शादी को बताया था लव जिहाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। महाकुंभ से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा विवाद खडा हो गया है। उन्होंने केरल में फरमान खान संग कोर्ट मैरिज की। मोनालिसा के इस फैसले ने उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बड़ा शॉक दिया है। इस शादी के बाद उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बोलते हुए इस रिश्ते को लव जिहाद का नाम दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि मैनेजर ने मोनालिसा का सौदा किया है। सनोज ने बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

    ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं... पैनिक बुकिंग से सिस्टम पर असर, इंदौर में कलेक्टर से मिले गैस एजेंसी संचालक

    इंस्टाग्राम पोस्ट में किया बड़ा दावा

    सनोज ने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा। जिसमें कहा गया है कि मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। PFI (The Popular Front of India) ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहाद कराया जो कि इस्लामिक राजनीतिक संस्था है। सनोज का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। वो सनोज का खुलकर सपोर्ट करते हुए मोनालिसा को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है मोनालिसा ने डायरेक्टर के साथ अच्छा नहीं किया। कमेंट बॉक्स में एक शख्स ने दावा किया कि फरमान PFI वर्कर और एक्टिविस्ट है। सनोज ने इससे पहले की गई पोस्ट में बताया था कितनी मुश्किलों के बाद उन्होंने ये मूवी बनाई थी। इसके लिए वो झूठे केस में जेल भी गए थे।

     मोनालिसा को बताया था गंगा जैसा पवित्र

    सनोज ने इंस्टा पोस्ट में लिखा था कि ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन. मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में, क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी। मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप, मैंने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की। देश दुनिया ने स्वागत किया। लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में शामिल वसीम रिजवी और उसका कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया। उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना।

    फिल्म बनाने में आई थी कई मुशिकलें

    उन्होंने कहा कि मैने जेल में रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए। सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे। मेरे पास एक ही विकल्प था- मोनालिसा, जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था। मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है, जिसका शिकार वो हो चुकी है। जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था। आज वो बेरोजगार हो गया। उसको मैंने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है।

     

     

     

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts