Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

70 मिनट की बैठक के बाद INDIA गठबंधन को झटका, स्टालिन बोले-DMK परिसीमन बिल का करेगी समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं के बीच चेन्नई में करीब 70 मिनट तक बैठक हुई। स्टालिन ने केंद्र के विधेयक का समर्थन करने की बात कही, लेकिन निष्पक्ष परिसीमन और तमिलनाडु के हितों की रक्षा पर अपना रुख स्पष्ट रखा। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।
70 मिनट की बैठक के बाद INDIA गठबंधन को झटका, स्टालिन बोले-DMK परिसीमन बिल का करेगी समर्थन
फाइल फोटो

नई दिल्ली। परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन के भीतर चल रही खींचतान के बीच डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। चेन्नई में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब 70 मिनट की बैठक के बाद स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी निष्पक्ष परिसीमन की मांग पर कायम है। डीएमके ने केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की बात कही है, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया है कि तमिलनाडु और दक्षिण भारतीय राज्यों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मुलाकात को विपक्षी एकजुटता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोनिया, राहुल और खरगे ने की मुलाकात, तीन मुख्यमंत्री भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल रविवार को स्टालिन से मिलने उनके आवास पहुंचा। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस के चार मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। बैठक के बाद स्टालिन ने पत्रकारों से कहा, 'आज सोनिया गांधी, खड़गे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ तीन मुख्यमंत्री मुझसे मिलने आए। उन्होंने मुझसे परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा। कल DMK सांसदों की बैठक हुई थी, जिसमें हमने उस प्रस्ताव और उस लड़ाई के बारे में बताया जो हम परिसीमन को लेकर लड़ रहे हैं। हमने उन्हें इस बारे में जानकारी दी।' बैठक में डीएमके की ओर से उदयनिधि स्टालिन, कनिमोझी और दयानिधि मारन भी मौजूद रहे।

राहुल और स्टालिन की गले मिलते तस्वीर आई थी सामने 

बैठक के दौरान राहुल गांधी और एमके स्टालिन के एक-दूसरे के गले मिलते हुए तस्वीर भी सामने आई। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को भाई कहकर संबोधित किया। हालांकि, इस मुलाकात के बाद डीएमके ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु के हितों को लेकर पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा। डीएमके आईटी विंग ने पोस्ट में कहा, 'DMK कभी भी तमिलनाडु के खिलाफ स्टैंड नहीं लेती!' पार्टी का कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए और इसमें राज्यों के अधिकारों तथा प्रतिनिधित्व के संतुलन का ध्यान रखा जाना चाहिए।

राहुल की अपील और स्टालिन का कट्टाबोम्मन-एट्टप्पन वाला जवाब 

इस बैठक से पहले परिसीमन को लेकर राहुल गांधी और स्टालिन के बीच बयानबाजी भी हुई थी। राहुल गांधी ने आशंका जताई थी कि प्रस्तावित बदलावों का इस्तेमाल भाजपा और आरएसएस अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर सकते हैं। वहीं स्टालिन ने तमिलनाडु के हितों को सर्वोपरि बताते हुए ऐतिहासिक पात्रों का उल्लेख किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे, और मुझे विश्वास है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के तौर पर जज करेगा, न कि एट्टाप्पन के तौर पर।” कट्टाबोम्मन अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाले तमिल सरदार थे, जबकि एट्टप्पन को तमिल राजनीतिक विमर्श में विश्वासघात के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts