Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का दामन

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। चमकौर साहिब से AAP विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है।
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का दामन
विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का दामन

रविवार को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में चरणजीत सिंह पार्टी में शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कुछ दिनों बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।

AAP विधायक चरणजीत सिंह अकाली दल में शामिल

पंजाब के रूपनगर जिले की चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने किया पंजाब चुनाव में गठबंधन का ऐलान

टिकट कटने के बाद लिया पार्टी छोड़ने का फैसला

डॉ. चरणजीत सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। पार्टी के इस फैसले के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने AAP छोड़ने का कदम उठाया। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह हर हाल में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

2022 में पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था

डॉ. चरणजीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब सीट से बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने कांग्रेस नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव में शिकस्त दी थी। इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

AAP ने जसवीर सिंह गढ़ी को बनाया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए चमकौर साहिब सीट से जसवीर सिंह गढ़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह पंजाब BSP के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं। इसी सीट से मौजूदा विधायक चरणजीत सिंह का टिकट काटे जाने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम बदल गया।

Breaking News

सुखबीर बादल की मौजूदगी में थामा अकाली दल का थामन

रविवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मौजूद रहे। चरणजीत सिंह के पार्टी में आने को अकाली दल के लिए चुनाव से पहले अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके इस फैसले से चमकौर साहिब सीट पर आगामी चुनाव की सियासी तस्वीर भी बदल सकती है।

एनके शर्मा बोले- चरणजीत सिंह के आने से पार्टी होगी मजबूत

डॉ. चरणजीत सिंह के अकाली दल में शामिल होने पर पार्टी नेता एनके शर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह के शिरोमणि अकाली दल में आने से पार्टी और मजबूत होगी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts