Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम डॉ. यादव कल 53 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के खातों में यूनिफॉर्म के लिए 323 करोड़ रुपए की राशि करेंगे ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 नवंबर को प्रदेश के 53.81 लाख स्कूली विद्यार्थियों के खातों में गणवेश के लिए 323 करोड़ रुपए अंतरित करेंगे। वहीं 19.40 लाख से अधिक छात्राओं को स्वच्छता किट के लिए करीब 58.20 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस दौरान भोपाल में 98.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले समेकित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का वर्चुअल भूमिपूजन भी किया जाएगा।
सीएम डॉ. यादव कल 53 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के खातों में यूनिफॉर्म के लिए 323 करोड़ रुपए की राशि करेंगे ट्रांसफर
फाइल फोटो

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 नवंबर को टीटी नगर, जवाहर चौक भोपाल स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) में यूनिफॉर्म एवं स्वच्छता किट के लिए राशि अंतरण करने के साथ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 53 लाख 81 हजार विद्यार्थियों के खातों में गणवेश के लिए 323 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे।

दो जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपए

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि नि:शुल्क यूनिफॉर्म योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों को 2 जोड़ी यूनिफॉर्म क्रय करने के लिए 600 रुपए प्रति विद्यार्थी देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में योजना के पात्र 53 लाख 81 हजार 597 विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 600-600 रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इस प्रकार विद्यार्थियों के खातों में कुल 322 करोड़ 89 लाख 58 हजार 200 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद भी CM मोहन यादव के साथ काम करेंगे IAS चंद्रशेखर वालिंबे, OSD की संभालेंगे जिम्मेदारी

19.40 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में 58.20 करोड़  

मैन्स्ट्रुअल हाइजीन किट फॉर एडोलसेंट गर्ल्स योजना के अंतर्गत कक्षा 7वीं से 12वीं तक की छात्राओं को स्वच्छता किट के लिए 300 रुपए प्रति छात्रा देने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 लाख 40 हजार से अधिक छात्राओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 300-300 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस प्रकार छात्राओं के खातों में कुल लगभग 58 करोड़ 20 लाख रुपए अंतरित किए जाएंगे।

98 करोड़ से बनेगा समेकित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजधानी भोपाल के मुगालिया छाप क्षेत्र में 10.40 एकड़ भूमि पर 98 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले समेकित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस परिसर में स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के कार्यालय संचालित होंगे। इनमें राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा राज्य मूल्यांकन केंद्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: रीवा में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को देश की प्रगति रास नहीं आती

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts