Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना पहुंचे प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू समाज एकजुट रहे, आपस में स्नेह बनाए रखे

सतना में प्रवीण तोगड़िया ने धारा 370 हटाने और नक्सलवाद पर नियंत्रण को केंद्र सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने महंगाई, रोजगार और किसानों की चुनौतियों पर भी बात रखी।
सतना पहुंचे प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू समाज एकजुट रहे, आपस में स्नेह बनाए रखे
प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू समाज एकजुट रहे

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने रविवार को सतना प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के कामकाज और देश की मौजूदा चुनौतियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने धारा 370 हटाने और नक्सलवाद पर काफी हद तक नियंत्रण को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम दिलाने की दिशा में अभी और काम करने की जरूरत है।

हिंदुत्व राजनीति और चुनाव से पुराना विषय

हिंदुत्व के राजनीतिक इस्तेमाल से जुड़े सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि हिंदुत्व राजनीति और चुनाव से बहुत पुराना है। इसलिए राजनीति में इसके इस्तेमाल से हिंदुत्व पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट रहने और आपसी स्नेह बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं सनातन विरोधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातों को नजरअंदाज करना चाहिए। संघ और भाजपा की कार्यशैली पर टिप्पणी करने से भी उन्होंने परहेज किया। उनका कहना था कि हिंदुओं के हित में काम करने वाली किसी भी संस्था के खिलाफ बोलने के बजाय उसका सहयोग करना चाहिए।

Featured News

महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहा संगठन

तोगड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय महिला परिषद 'ओजस्विनी' के माध्यम से महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों और हनुमान चालीसा के आयोजनों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts