Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दहेज में मांगी Thar तो लड़की वालों ने ऐसे सिखाया सबक! लड़के वालों को थमा दी खिलौना गाड़ी, तोड़ा रिश्ता

मेरठ में शादी से पहले दहेज में Thar गाड़ी मांगने का मामला चर्चा में है। लड़की वालों ने असली गाड़ी की जगह लड़के पक्ष को खिलौने वाली Thar थमा दी और रिश्ता तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए ज्ञानपुर और सोलाना गांव से जुड़े इस पूरे मामले की कहानी और लोगों की प्रतिक्रियाएं।
दहेज में मांगी Thar तो लड़की वालों ने ऐसे सिखाया सबक! लड़के वालों को थमा दी खिलौना गाड़ी, तोड़ा रिश्ता
Thar के लालच में टूटा रिश्ता, लड़की वालों ने खिलौना गाड़ी देकर किया विदा!

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज की मांग को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी से पहले लड़के वालों की ओर से दहेज में महंगी Thar गाड़ी मांगने की बात सामने आई। इस मांग से नाराज लड़की वालों ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। उन्होंने असली Thar की जगह लड़के वालों को खिलौने वाली Thar गाड़ी थमा दी। इतना ही नहीं, परिवार ने रिश्ता भी तोड़ दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की पक्ष के लोग लड़के वालों को खिलौना गाड़ी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

मेरठ के किस गांव का है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह मामला मेरठ के ज्ञानपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता सोलाना गांव में तय किया था। शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लड़के पक्ष के लोग शादी की रस्म के लिए लड़की वालों के घर पहुंचे थे। वे अपने साथ लड़के की चिट्ठी लेकर आए थे। इसी दौरान बातचीत में दहेज का मुद्दा सामने आया। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के वालों ने शादी के बदले दहेज में महंगी Thar गाड़ी की मांग रख दी।

सुबह से शाम तक घर पर बैठाए रखा

Thar गाड़ी की मांग से लड़की वाले नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने लड़के पक्ष को जवाब देने का अलग तरीका अपनाया। बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने लड़के और उसके साथ आए लोगों को सुबह से लेकर रात तक अपने घर पर बैठाए रखा। इसके बाद शाम और रात के समय उनके सामने असली Thar की जगह खिलौने वाली Thar गाड़ी रख दी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

खिलौना Thar देते हुए कही ये बात

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी एक शख्स उनके पास खिलौने वाली Thar लेकर पहुंचता है। वह लड़के पक्ष के लोगों से कहता है कि इसे पकड़ लो। तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, बल्कि ब्रांड की जरूरत थी। इसलिए हमने तुम्हें कार दे दी है। अब इसे चलाओ। वीडियो में आगे यह भी कहा जाता है कि लड़के वालों ने जिस गाड़ी की मांग की थी, वह असली Thar तो नहीं मिल पाई, लेकिन अब उनकी शादी जरूर कैंसिल हो गई है। इसके साथ ही सगाई में उन्हें खिलौने वाली Thar लौटाने की बात भी कही जाती है।

ये भी पढ़ें: शादी से इनकार पर युवती और माता-पिता पर फेंका तेजाब, 3 घायल; अस्पताल में इलाज जारी

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग लड़की वालों के इस जवाब की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग दहेज की मांग को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लड़की पक्ष ने खिलौना गाड़ी देकर अपनी नाराजगी जाहिर की और रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, पूरे मामले को लेकर सामने आई जानकारी और वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, मेरठ का यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts