Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संसद सत्र से पहले PM मोदी ने जारी किया दूसरा वीडियो, बोले-दलहित देशहित से बड़ा होने पर नारी शक्ति भुगतती है खामियाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण के मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन वीडियो जारी कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है और महिलाओं को संसद तथा विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का संकल्प पूरा करना होगा। केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी है।
संसद सत्र से पहले PM मोदी ने जारी किया दूसरा वीडियो, बोले-दलहित देशहित से बड़ा होने पर नारी शक्ति भुगतती है खामियाजा
फाइल फोटो

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने राजनीतिक और वैचारिक मोर्चे पर अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी सरकार का संकल्प दोहराया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ाने की लड़ाई दशकों पुरानी है और अब इसे पूरा करने का समय आ गया है।

X Post

नारी शक्ति वंदन संशोधन को बताया समय की मांग 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक व्यवस्था में उचित भागीदारी दिलाने के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे हैं और वे स्वयं भी इस दिशा में प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए का नारी सशक्तिकरण का संकल्प अडिग है। मोदी ने कहा, जब राजनीतिक दलों के लिए दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है, तब नारी शक्ति और देशहित को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। उन्होंने आधी आबादी के सपनों और देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करने की बात कही।

ये भी पढ़ें: संसद सत्र 2026: 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या आएगा परिसीमन बिल?

शनिवार को भी जारी किया था वीडियो 

प्रधानमंत्री ने शनिवार को जारी वीडियो में भी महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि देश की नारी शक्ति से किया गया वादा पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की 'नारी शक्ति' को संसद और विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगी। यह बस समय की बात है।' मोदी ने दावा किया कि सरकार के इस संकल्प को देशभर की महिलाओं का समर्थन प्राप्त है।

2029 से 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव 

दरअसल, संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इन विधेयकों पर संसद में होने वाली चर्चा और राजनीतिक दलों का रुख आगे की दिशा तय करेगा।

ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन के बीच स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता, स्टालिन पहुंच गए मां से मिलने अस्पताल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts