Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में कपड़े की दुकान और गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट की भटूरे वाली गली में कपड़े की दुकान और ऊपर बने गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में कपड़े की दुकान और गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
कपड़े की दुकान और गोदाम में भीषण आग

राजधानी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में रविवार दोपहर एक कपड़े की दुकान और उसके ऊपर बने गोदाम में भीषण आग लग गई। आग गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र की भटूरे वाली गली में लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और घना काला धुआं इमारत की खिड़कियों से बाहर निकलता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

X Post

दोपहर करीब 2 बजे लगी आग

अधिकारियों के मुताबिक, आग रविवार दोपहर करीब 2 बजे लगी। घटना के बाद दिल्ली फायर सर्विस को लगातार कई फोन कॉल मिले। सूचना मिलते ही शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां, एक पानी का टैंकर और एक छोटा फायर रेस्क्यू वाहन मौके पर भेजा गया। आग की भयावहता को देखते हुए बाद में अतिरिक्त दमकल वाहन और उपकरण भी घटनास्थल पर रवाना किए गए।

Breaking News

गोदाम में रखे कपड़ों से तेजी से फैली आग

अधिकारियों ने बताया कि जिस दुकान में आग लगी, उसके ऊपर कपड़ों का गोदाम बना हुआ है। गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में इमारत की एक खिड़की से आग की लपटें और दूसरी खिड़की से काला धुआं निकलता दिखाई दिया।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts