Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कीटनाशक छिड़की दवा वाली चना की भाजी खाने से बच्चे की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सिवनी जिले के घंसौर तहसील के ग्राम दवाझर में कीटनाशक दवा का छिड़काव की गई चना भाजी खाने से 11 वर्षीय बालक की तबीयत गंभीर हो गई। खेत में खेलते समय बच्चे ने चना भाजी तोड़कर खा ली थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी
कीटनाशक छिड़की दवा वाली चना की भाजी खाने से बच्चे की तबियत बिगड़ी

सिवनी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में कीटनाशक छिड़काव के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

खेत में खेलते समय बच्चे ने खाई चना भाजी

घटना सिवनी जिले की घंसौर तहसील के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दवाझर की है। यहां रहने वाला 11 वर्षीय हरिओम दास, पिता तनु दास, खेलते-खेलते खेत की ओर पहुंच गया था। इसी दौरान उसने खेत से चना भाजी तोड़कर खा ली।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर के मुहासा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों से 12 घंटे काम कराने का आरोप, स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर उठे सवाल

चने की फसल पर किया गया था कीटनाशक का छिड़काव

जानकारी के अनुसार, जिस खेत में बालक पहुंचा था, वहां चने की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। इसी खेत से बालक ने चना भाजी तोड़कर खाई थी। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई।

घंसौर अस्पताल में कराया गया भर्ती

बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Breaking News

खेतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खेतों में खेलते समय बच्चों के अनजाने में ऐसी फसल या पौधे खाने से गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts