मिडिल ईस्ट तनाव का विमानों पर बुरा असर :दुबई-अबू धाबी के लिए AIR इंडिया सहित इन कंपनियों ने घटाई फ्लाइट्स

अबू धाबी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों की हवाई सफर पर भी दिखने देने लगा है। जहां रविवार को दुबई, अबू धाबी और दोहा के लिए जाने वाली दर्जनों उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण एयरलाइंस को अपने ऑपरेशन में भारी कटौती करनी पड़ी है।
इंडिगो- एयरपोर्ट जाने से पहले स्टेटस जरूर चेक करे यात्री
भारत की सबसे ज्यादा व्यस्त विमानों में शामिल एयरलाइन इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के कारण दुबई रूट पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। हालांकि इंडिगो पहले भी इस रूट पर उड़ानों में कटौती कर चुकी है, लेकिन ताजा फैसले के बाद दुबई के लिए सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं।
AIR इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी बड़ी कटौती
इतना ही नहीं इसी तरह Air इंडिया ने UAE एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के बाद दिल्ली-दुबई रूट पर अपनी 5 में से 4 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। अब इस रूट पर केवल एक राउंड ट्रिप ही संचालित की जा रही है। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेैस ने भी दुबई के लिए अपनी 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि अबू धाबी के लिए सभी 5 फ्लाइट्स पूरी तरह बंद कर दी गई हैं।
हालांकि शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम के लिए कुछ उड़ानें अभी भी संचालित हो रही हैं, जो यात्रियों के लिए सीमित विकल्प बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान : नए सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ, ब्रिटिश अखबारों में दावा- कोमा में है, एक पैर काटा गया
कतर एयरवेज की उड़ानें पूरी तरह बंद
फ्लाइट्स कैंसिल करने का सबसे ज्यादा असर कतर एयरवेज पर पड़ा है। कतर का एयरस्पेस बंद होने के कारण दोहा के लिए सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं। यात्रियों को जानकारी एयरलाइन का कहना है कि कतर सिविल एविएशन अतॉरिटी से परमिशन मिलते ही उड़ानों को दोबारा शुरू किया जाएगा।
फरवरी से लगातार बिगड़े हालात
यह संकट फरवरी के अंत से जारी है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया था। इसका असर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अबू धाबी एयरपोर्ट और दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े हब पर भी पड़ा है।
मार्च की शुरुआत में ही 1,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं और 15 मार्च को एक बार फिर स्थिति गंभीर हो गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नियमित रूप से अपडेट लेते रहें। कई एयरलाइंस यात्रियों को फ्री रीबुकिंग, रिफंड या ट्रैवल वाउचर जैसे विकल्प भी दे रही हैं।
यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश
एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि जिन उड़ानों का संचालन फिलहाल जारी है, उनका शेड्यूल भी स्लॉट की उपलब्धता और परिचालन स्थितियों पर निर्भर करेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इससे अचानक रद्द या देरी होने की स्थिति में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। एयरलाइंस की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के जरिए यात्री अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।











