Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान : नए सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ, ब्रिटिश अखबारों में दावा- कोमा में है, एक पैर काटा गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पहले कहा था कि मुजतबा खामेनेई हमले में घायल हुए हैं। वहीं ट्रंप ने तेल सप्लाई को लेकर अहम बयान देते हुए कहा कि जो देश स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज से तेल लेते हैं, उन्हें इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी साझा करनी चाहिए।
 नए सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह स्वस्थ, ब्रिटिश अखबारों में दावा- कोमा में है, एक पैर काटा गया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष आज 16वें दिन में पहुंच गया है। इस बीच ईरान ने देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर फैली खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि खामेनेई बिल्कुल स्वस्थ हैं और सामान्य रूप से अपने सभी सरकारी दायित्व निभा रहे हैं।

    ब्रिटिश अखबार में दावा- मुजतबा कोमा में, नाजुक स्थिति

    दरअसल, ब्रिटेन के अखबार द सन ने दावा किया था कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि वे कोमा में हैं और उनकी हालत इतनी खराब थी कि उनका एक पैर तक काटना पड़ा। हालांकि ईरान सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया है।

    यह भी पढ़ें: Israel-US Iran War; खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले का दावा, ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज की सभी देश मिलकर करें सुरक्षा- ट्रंप

    उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पहले कहा था कि मुजतबा खामेनेई हमले में घायल हुए हैं। वहीं ट्रंप ने तेल सप्लाई को लेकर अहम बयान देते हुए कहा कि जो देश स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज से तेल लेते हैं, उन्हें इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी साझा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर इस रास्ते को सुरक्षित बनाए रखने के लिए काम करेगा।

    भारत की ओर बढ़े LPG से भरे दो शिप

    खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी, जिसके बाद दोनों जहाज अब भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं। इस खबर से अब भारत के लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 

    92,700 टन LPG लेकर मुंद्रा और कांडला पोर्ट की तरफ रवाना

    शिपिंग जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के अनुसार भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी ने शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट पार किया। दोनों जहाज करीब 92,700 टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं और इनके अगले 2–3 दिनों में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट और कांदला पोर्ट पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ये जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद इस समुद्री मार्ग के पश्चिमी हिस्से में फंस गए थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts