मेक्सिको में पटरी से उतरी ट्रेन :इंजन पलटा, 13 लोगों की मौत; कई घायल

मेक्सिको के ओक्साका राज्य में इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत और 98 लोग घायल। ट्रेन में 250 लोग सवार थे। राष्ट्रपति ने घायलों और मृतकों के परिवारों की मदद के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा। रेल सेवा प्रभावित, बचाव कार्य जारी।
इंजन पलटा, 13 लोगों की मौत; कई घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में इंटरओशनिक ट्रेन के पटरी से उतरने से बड़ा हादसा हुआ। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय ट्रेन में 250 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें 241 यात्री और 9 चालक दल के सदस्य शामिल थे। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    कैसे हुआ हादसा

    हादसा निजांडा और चिवेला कस्बों के बीच एक मोड़ पर हुआ। ट्रेन का इंजन पलट गया और कई बोगियां भी पटरी से उतर गईं। बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और सरकारी एजेंसियां घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचीं।

    राष्ट्रपति और अधिकारियों की प्रतिक्रिया

    मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने बताया कि, हादसे में घायल पांच लोगों की स्थिति गंभीर है। उन्होंने नौसेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजकर प्रभावित लोगों और मृतकों के परिवारों की सहायता करने के निर्देश दिए। देश के अटॉर्नी जनरल अर्नेस्टिना गोदॉय रामोस ने बताया कि, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

    Twitter Post

    यात्री तथा माल दोनों को ले जाती है ट्रेन

    यह इंटरओशनिक ट्रेन सेवा 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर द्वारा शुरू की गई थी। यह ट्रेन मेक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर को जोड़ती है और यात्री तथा माल दोनों को ले जाती है।

    इस ट्रेन परियोजना का उद्देश्य तेहुआंतेपेक इस्थमस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास करना और दक्षिण-पूर्व मेक्सिको को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए रणनीतिक कॉरिडोर बनाना है।

    Featured News

    बचाव और राहत कार्य

    घायलों में से 36 को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरकारी एजेंसियां और मैक्सिकन नौसेना मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रही है। ओक्साका के राज्य गवर्नर सलोमोन जारा ने ट्वीट कर बताया कि सभी प्रभावित लोग सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

    पिछले हादसे और सुरक्षा की स्थिति

    इससे पहले 20 दिसंबर को इसी रूट पर ट्रेन और मालवाहक ट्रक की टक्कर हुई थी, लेकिन उस घटना में किसी की जान नहीं गई थी। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे सुरक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।

    यह भी पढ़ें: जापान में भीषण हादसा : एक्सप्रेसवे पर 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराईं, 1 की मौत; देखें भयानक VIDEO

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts