PlayBreaking News

चेन्नई एयरपोर्ट पर गिर पड़े थलापति विजय,VIDEO VIRAL; आखिरी फिल्म के प्रमोशन के बीच हादसा

थलापति विजय चेन्नई एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ के बीच गिर पड़े। मलेशिया से लौटते वक्त यह घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बॉडीगार्ड्स ने तुरंत उन्हें संभाला। विजय इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के प्रमोशन में जुटे हैं, जो 9 जनवरी को रिलीज होगी।
Follow on Google News
VIDEO VIRAL; आखिरी फिल्म के प्रमोशन के बीच हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग एक बार फिर देखने को मिली। जहां भी विजय नजर आते हैं, वहां फैंस की भारी भीड़ जुट जाती है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग और आखिरी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच चेन्नई एयरपोर्ट पर उनके साथ एक घटना हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    एयरपोर्ट पर बेकाबू हुई फैंस की भीड़

    दरअसल, थलापति विजय अपनी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च के लिए मलेशिया गए थे। वहां हुए इवेंट में उन्होंने साफ किया कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी और इसके बाद वह एक्टिंग छोड़ देंगे। 28 दिसंबर की शाम जब विजय मलेशिया से चेन्नई लौटे, तो एयरपोर्ट पर पहले से ही उनके फैंस बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    गाड़ी तक पहुंचते वक्त गिर पड़े विजय

    जैसे ही विजय एयरपोर्ट से बाहर आए, फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें सुरक्षित गाड़ी तक ले जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी के पास पहुंचते ही विजय का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़े। हालांकि, बॉडीगार्ड्स ने तुरंत उन्हें संभाला और गाड़ी में बैठा दिया।

    कार को भी पहुंचा नुकसान

    बताया जा रहा है कि इस अफरा-तफरी में एयरपोर्ट पर खड़ी एक्टर की एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग फैंस की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं और विजय की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

    कब रिलीज होगी थलापति विजय की आखिरी फिल्म?

    एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय की आखिरी फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts