Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जापान में भीषण हादसा :एक्सप्रेसवे पर 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराईं, 1 की मौत; देखें भयानक VIDEO

जापान के गुन्मा प्रांत के मिनाकामी में कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर से भीषण दुर्घटना हुई। जिसके बाद भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण 50 से अधिक वाहन आपस में टकराए। इस दौरान कई वाहन आग की चपेट में आ गए। हादसे में 1 महिला की मौत और 26 लोग घायल हुए।
एक्सप्रेसवे पर 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराईं, 1 की मौत; देखें भयानक VIDEO
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टोक्यो। साल के आखिरी दिनों और नए साल की छुट्टियों की शुरुआत एक दुखद हादसे के साथ हुई। दरअसल, जापान के गुन्मा प्रांत के मिनाकामी कस्बे में कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर के कारण एक बड़ा मल्टी-व्हीकल एक्सीडेंट हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हुए। घटना 26 दिसंबर की रात को हुई, जब भारी बर्फबारी और फिसलन ने हालात और भी खतरनाक बना दिए थे।

    कैसे हुआ हादसा

    गुन्मा प्रांत की राजमार्ग पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की शुरुआत दो ट्रकों के आपस में टकराने से हुई। भारी बर्फबारी के कारण पीछे से आ रहे वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए और ट्रकों द्वारा एक्सप्रेसवे अवरुद्ध होने के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 77 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं घायल 26 लोगों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    Uploaded media

    आग और आपातकालीन राहत कार्य

    हादसे के बाद एक गाड़ी में आग लग गई। जो तेजी से फैलते हुए एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों तक पहुंच गई। कई वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। आग को बुझाने में आपातकालीन टीमों को लगभग 7 घंटे लगे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

    Uploaded media

    वीडियो में सामने आया हादसे का भयावह दृश्य

    मौके पर मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि, वाहन आपस में टकराने के बाद आग का गोला बन गए। देखते ही देखते कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    Twitter Post

    हाईवे बंद और यातायात जाम

    दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे का दोनों तरफ से संचालन पूरी तरह ठप हो गया। मीलों लंबा जाम लग गया और प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और इस रूट से बचने की सलाह दी।

    हादसे के समय भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। जापान में साल के अंत और नए साल की छुट्टियों के चलते कई लोग यात्रा पर थे, जिससे हादसा और भी गंभीर रूप ले गया।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में नहीं थम रहा बवाल : मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला, ईंट-पत्थर चलाने से मची अफरा-तफरी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts