Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Year Ender 2025:महाकुंभ की भीड़ में अचानक छा गई MP की ये लड़कियां

भोपाल, खरगोन और ग्वालियर की वायरल गर्ल्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ये वो युवा लड़कियां हैं जिनकी महाकुंभ में कई वीडियो और तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
महाकुंभ की भीड़ में अचानक छा गई MP की ये लड़कियां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साल 2025 अब खत्म होने को है, लेकिन इस साल सोशल मीडिया और पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स ने कई चेहरों को अचानक स्टार बना दिया। कुछ लोग हमेशा से ग्लैमर या शो बिजनेस में थे, लेकिन कुछ की जिंदगी एकदम आम थी। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ में ऐसे कई चेहरे सामने आए, जिन्होंने पूरे देश का ध्यान खींचा। इनमें खासतौर पर तीन लड़कियां मध्य प्रदेश से थीं, जिनकी किस्मत ने उन्हें देखते ही देखते सेलिब्रिटी बना दिया। इन तीनों का सफर अलग था, लेकिन मंजिल एक ही थी । सवाल यही है कि यह सब इत्तेफाक था या किस्मत का खेल?

    भोपाल की हर्षा रिछारिया

    सबसे पहला नाम आता है भोपाल की हर्षा रिछारिया का। पहले हर्षा मॉडल थी और एक चैनल में एंकरिंग किया करती थीं, लेकिन ग्लैमर की दुनिया से हटकर उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना। प्रयागराज महाकुंभ में पेशवाई के दौरान, श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के संतों के साथ रथ पर दिखाई देने के बाद हर्षा सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उन्हें तुरंत ही ‘महाकुंभ की सुंदर साध्वी’ का टाइटल मिल गया। वायरल होने के साथ ही उन्हें खूब तारीफें मिलीं, लेकिन आलोचना भी झेलनी पड़ी। हर्षा का अंदाज और सादगी लोगों का ध्यान खींचती रही।

    Uploaded media

    खरगोन की मोनालिसा

    दूसरी लड़की मोनालिसा हैं, जो खरगोन के महेश्वर की गलियों में रुद्राक्ष की माला बेचती थीं। उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो ने उन्हें ‘महाकुंभ की वायरल गर्ल’ बना दिया। इसके बाद फिल्मों के ऑफर आए और मोनालिसा ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी शर्तों और संस्कारों को हमेशा बनाए रखा। मोनालिसा का नया लुक और अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।

    Uploaded media

    ग्वालियर की तान्या मित्तल

    तीसरी लड़की ग्वालियर की तान्या मित्तल हैं। तान्या ने सोशल मीडिया और बिजनेस के जरिए पहचान बनाई, लेकिन महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या की रात मची भगदड़ के बाद तान्या का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तान्या ने काफी भयानक मंजर का जिक्र किया था। तान्या ने रोते-रोते बताया था कि जब महाकुंभ में भगदड़ मची तब तान्या ने फंसे लोगों की जान बचाने का साहस दिखाया। वहीं बिग बॉस में हिस्सा लेकर वह  घर-घर में फेमस हो गईं। अपने बोल्ड अंदाज के चलते तान्या को ‘मास्टरमाइंड’ कहा गया। शो के बाद वह उद्यमी और यूथ आइकॉन के रूप में उभरीं। उन्होंने सोशल मीडिया और टीवी प्लेटफॉर्म्स का सही इस्तेमाल कर, कर अपनी पहचान बनाई है।

    Uploaded media

    हर्षा, मोनालिसा और तान्या तीनों की राह अलग थी, लेकिन मंजिल एक ही थी। एक आध्यात्म, दूसरी ग्लैमर और तीसरी टीवी फेम।

    अब साल 2025 खत्म होने वाला है और तीनों की चर्चाएं जारी हैं। सवाल यह है कि क्या यह पहचान स्थायी होगी? आगे का रास्ता कितना आसान या मुश्किल होगा?

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts