Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘तूने ऐसे कहा कैसे...’,जेद्दा एयरपोर्ट पर PIA एयर होस्टेस की लड़ाई, वायरल वीडियो से मचा बवाल

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की दो एयर होस्टेस का जेद्दा एयरपोर्ट पर आपस में झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 23 दिसंबर की इस घटना के बाद PIA ने दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू की। वीडियो ने एयरलाइन के वर्कप्लेस डिसिप्लिन और प्रोफेशनल व्यवहार पर सवाल खड़े किए।
Follow on Google News
जेद्दा एयरपोर्ट पर PIA एयर होस्टेस की लड़ाई, वायरल वीडियो से मचा बवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) इन दिनों नीलामी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच एयरलाइन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने PIA की काफी फजीहत करा दी है।

    जेद्दा एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस की हाथापाई

    यह वायरल वीडियो सऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में PIA की दो एयर होस्टेस आपस में झगड़ती और मारपीट करती नजर आ रही हैं। उन्हें शांत कराने की कोशिश करते PIA के अधिकारी भी वहां मौजूद दिखते हैं, लेकिन हालात काबू में नहीं आ पाते।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 23 दिसंबर की है। उस समय PIA की एक फ्लाइट जेद्दा से मुल्तान जाने वाली थी। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।

    12 सेकंड की क्लिप में दिखी पूरी घटना

    करीब 12 सेकंड की इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि एक एयर होस्टेस खड़ी होकर बैठी हुई अपनी साथी पर हाथ उठाती है। वीडियो में वह गुस्से में यह कहते हुए भी सुनी जा सकती है- तूने ऐसे कहा कैसे? मौके पर मौजूद PIA अधिकारी बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आते हैं।

    वीडियो रिकॉर्ड न करने की अपील

    वीडियो में यह भी देखा गया कि एक अधिकारी वीडियो बना रहे शख्स से कहता है कि रिकॉर्डिंग न करे। बाद में कर्मचारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि दोनों एयर होस्टेस एक-दूसरे पर निजी आरोप लगा रही थीं।

    सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हंगामा

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद एयरलाइन के वर्कप्लेस डिसिप्लिन और स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठने लगे।

    PIA ने दोनों एयर होस्टेस को किया सस्पेंड

    वीडियो वायरल होने के बाद PIA ने तुरंत कार्रवाई की। एयरलाइन के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों एयर होस्टेस को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है।

    प्रवक्ता ने कहा कि PIA अनुशासन और प्रोफेशनल व्यवहार को बेहद गंभीरता से लेती है और दोषियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    जीरो-टॉलरेंस नीति दोहराई

    इस घटना के बाद PIA ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। एयरलाइन ने कर्मचारियों के गलत व्यवहार को लेकर अपनी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी को भी दोहराया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts