Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘ऐसी बातें हो रही हैं'! 2026 में होगी तेजस्वी-करण की शादी?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। करण कुंद्रा संग शादी की अफवाहों पर अब खुद तेजस्वी ने रिएक्शन दिया है।पॉडकास्ट में जब उनसे 2026 में शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उनके जवाब ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी।
‘ऐसी बातें हो रही हैं'! 2026 में होगी तेजस्वी-करण की शादी?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी इंडस्ट्री की चमकती हुई स्टार तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े प्लेटफॉर्म तक, तेजस्वी ने अपनी मेहनत, टैलेंट और सादगी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। तेजस्वी सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खासकर उनका नाम जब भी करण कुंद्रा के साथ जुड़ता है, सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो जाती है। दोनों की शादी को लेकर खबरें लंबे समय से वायरल होती रही हैं। हालांकि हर बार तेजस्वी और करण ने इन अफवाहों पर जवाब दिया।

    पॉडकास्ट में उठा शादी का सवाल

    हाल ही में तेजस्वी प्रकाश कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं। बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का था, लेकिन सवाल सीधा दिल पर जा लगा। भारती और हर्ष ने तेजस्वी से पूछा कि क्या वह साल 2026 में करण कुंद्रा से शादी करने वाली हैं?

    इस सवाल पर तेजस्वी ने बिना किसी ड्रामा के, बड़े ही सादे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा,हां, ऐसी बातें हो तो रही हैं। हम इस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन देखते हैं कि आगे क्या होता है।

    इस एक लाइन ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को नई उड़ान दे दी। यह साफ था कि तेजस्वी ने शादी से इनकार नहीं किया, बल्कि भविष्य के लिए दरवाजा खुला छोड़ा है।

    तेजस्वी के इस बयान के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि करण और तेजस्वी 2026 में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी कोई फाइनल डेट या प्लान सामने नहीं आया है, लेकिन इतना जरूर कंफर्म हो गया है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं।

    शादी से ज्यादा बच्चे हैं खुशी

    पॉडकास्ट में तेजस्वी ने शादी से आगे की भी बात की। उन्होंने कहा कि शादी जरूरी है, लेकिन बच्चों की खुशी उससे भी बड़ी है। उनके मुताबिक, बच्चे जिंदगी में सबसे बड़ी ब्लेसिंग होते हैं।मजाकिया अंदाज में तेजस्वी ने हर्ष से पूछा कि वह कितने बच्चे चाहते हैं। इस पर हर्ष ने हंसते हुए कहा 3 से 4 बच्चे। इस बातचीत ने माहौल को और भी मजाकिया बना दिया।

    मां की सलाह भी आई सामने

    तेजस्वी ने इस दौरान अपनी मां का रिएक्शन भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती हैं कि वह थोड़ा वक्त लें। तेजस्वी ने कहा, मेरी मां का मानना है कि मैं बहुत चंचल हूं। अगर मुझे प्यार हुआ है तो मुझे लगता है कि यही इंसान सही है, लेकिन मां कहती हैं कि थोड़ा वक्त लेना चाहिए।

    तेजस्वी ने करण कुंद्रा के परिवार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि करण का परिवार बहुत अच्छा है और सबसे खास बात यह है कि वे लोग उन्हें पसंद करते हैं। यह किसी भी रिश्ते के लिए एक मजबूत नींव होती है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी और करण दोनों शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में एक साथ नजर आ रहे हैं। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts