PlayBreaking News

इंदौर - नगर निगम की बड़ी रिमूवल कार्रवाई, सड़क निर्माण में बाधक 40 मकानों के हिस्से तोड़े

Follow on Google News
इंदौर - नगर निगम की बड़ी रिमूवल कार्रवाई, सड़क निर्माण में बाधक 40 मकानों के हिस्से तोड़े
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     

    इंदौर।
    नगर निगम की रिमूवल गैंग ने सोमवार सुबह बिजलपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने पांच जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से करीब 40 मकानों के उन हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो प्रस्तावित सड़क निर्माण में बाधक बने हुए थे। यह सड़क निर्माण कार्य हाल ही में हुई महापौर परिषद की बैठक में स्वीकृत किया गया था। नगर निगम को केंद्रीय सड़क निधि के तहत प्राप्त 465 करोड़ रुपए की राशि से शहर के मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण किया जाना है। इनमें से कुछ सड़कों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है। इसी क्रम में बिजलपुर से ट्रेजर टाउन होते हुए क्रिस्टल अपार्टमेंट तक नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।

    नगर निगम की रिमूवल गैंग सुबह भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू करने से पहले पुलिस बल का इंतजार किया गया। पुलिस के पहुंचते ही मकानों के बाधक हिस्सों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जिन मकानों के हिस्से तोड़े गए, उनमें रखा सामान पहले खाली कराया गया, इसके बाद तोड़फोड़ की गई। एक साथ पांच जेसीबी मशीनों को लगाया गया, ताकि कार्रवाई को कम समय में पूरा किया जा सके।

     

    इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय लोगों को कुछ घंटे पहले तक नहीं थी। निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव भी अन्य अधिकारियों के साथ शहर में प्रस्तावित सड़कों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे थे। बाद में वे स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की।

    कई वर्षों बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब निगम आयुक्त खुद रिमूवल कार्रवाई में -

    कई वर्षों बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब निगम आयुक्त खुद रिमूवल कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे। इससे पहले हुई एक कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति बन गई थी, जिसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा और कार्रवाई को सुचारू रूप से अंजाम दिया गया।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts