Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अफगानिस्तान के चीनी रेस्टोरेंट में विस्फोट, कई लोग मारे गए

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विस्फोट एक चीनी रेस्टोरेंट में हुआ है।  
अफगानिस्तान के चीनी रेस्टोरेंट में विस्फोट, कई लोग मारे गए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार को विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि विस्फोट शहर-ए-नॉ जिले के एक चीनी रेस्टोरेंट में होटल में हुआ, जिसमें कई लोग हताहत हुए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, किसी के पास हताहतों की संख्या के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। स्थानीय टेलीविजन स्टेशन 'टोलो न्यूज' द्वारा प्रसारित और अन्य वीडियो फुटेज में लोग एक सड़क पर दिख रहे हैं, जिनके पीछे धुआं और धूल उड़ती नजर आ रही है।

    'लांझोऊ बीफ नूडल्स' में पहुंचे थे लोग

    स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार जो हमला किया गया है, वो चीनी रेस्टोरेंट को निशाना बनाकर किया गया है। इस रेस्टोरेंट का नाम लांझोऊ बीफ नूडल्स है। चीन ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तालिबान पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान का कहना है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts