Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ChatGPT पर जल्द दिखेंगे विज्ञापन!OpenAI ने किया बड़ा खुलासा, अमेरिका से होगी शुरुआत

OpenAI ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि ChatGPT पर जल्द ही विज्ञापन दिखाए जाएंगे। कंपनी की योजना है कि सबसे पहले अमेरिका में ChatGPT के फ्री और ग्रो वर्जन में विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू की जाए। टेस्टिंग सफल रहने पर इन विज्ञापनों को दूसरे देशों में भी लागू किया जा सकता है।
OpenAI ने किया बड़ा खुलासा, अमेरिका से होगी शुरुआत
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने उन अटकलों पर अब मुहर लगा दी है, जिनकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि ChatGPT पर आने वाले समय में विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

    OpenAI जल्द ही अपने चैटबॉट प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू करने जा रही है। शुरुआत में यह टेस्टिंग केवल अमेरिका में होगी, लेकिन सफल रहने पर इसे धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी लागू किया जा सकता है।

    किन यूजर्स को दिखेंगे विज्ञापन?

    OpenAI ने साफ किया है कि फिलहाल ChatGPT के Free और Grow वर्जन में ही विज्ञापनों की टेस्टिंग की जाएगी। वहीं, ChatGPT Plus, Pro, Enterprise और Business यूजर्स को किसी भी तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। यानी पेड यूजर्स का अनुभव पहले की तरह पूरी तरह एड-फ्री रहेगा।

    OpenAI ने तय किए 4 बड़े नियम

    कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया है कि ChatGPT में विज्ञापन दिखाने के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं, ताकि यूजर का भरोसा बना रहे।

    • जवाबों पर असर नहीं पड़ेगा

    ChatGPT के जवाब किसी भी विज्ञापन से प्रभावित नहीं होंगे। AI वही जवाब देगा, जो सही और उपयोगी होगा।

    • विज्ञापन साफ तौर पर अलग होंगे

    एड और AI के जवाब अलग-अलग दिखेंगे और विज्ञापन को स्पष्ट रूप से लेबल किया जाएगा।

    • बातचीत का डेटा सुरक्षित रहेगा

    यूजर्स की ChatGPT से हुई बातचीत किसी भी विज्ञापनदाता के साथ शेयर नहीं की जाएगी।

    • पेड यूजर्स को छूट 

    जो यूजर्स सब्सक्रिप्शन लेते हैं, उन्हें विज्ञापन देखने की जरूरत नहीं होगी।

    • यूजर्स को मिलेगा डेटा पर पूरा कंट्रोल

    OpenAI का कहना है कि यूजर्स अपने डेटा पर पूरा अधिकार रखेंगे। कंपनी पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाने के लिए केवल नॉन-कन्वर्सेशनल डेटा का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन यूजर चाहें तो इसे बंद कर सकते हैं।

    इतना ही नहीं, यूजर्स यह भी तय कर सकेंगे कि उनका कौन-सा डेटा विज्ञापन के लिए इस्तेमाल हो और जरूरत पड़ने पर उसे डिलीट भी कर सकेंगे।

    ऐड देखने के लिए नहीं करेगा मजबूर

    कंपनी ने यह भी साफ किया है कि वह ChatGPT को इस तरह से डिजाइन नहीं करेगी कि यूजर्स ज्यादा समय तक ऐप पर रुकें सिर्फ इसलिए ताकि ज्यादा विज्ञापन दिखाए जा सकें।OpenAI का फोकस यूजर एक्सपीरियंस पर रहेगा, न कि सिर्फ विज्ञापन से कमाई बढ़ाने पर।

    जल्द आ सकता है नया ‘ऐड-फ्री’ प्लान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर सकती है, जिससे फ्री या लो-कॉस्ट यूजर्स भी विज्ञापनों से छुटकारा पा सकें। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    कैसे होंगे ChatGPT के विज्ञापन?

    OpenAI ने बताया है कि ChatGPT पर दिखने वाले विज्ञापन सिर्फ प्रमोशनल नहीं होंगे। ये विज्ञापन जानकारी देने वाले, मनोरंजक और बातचीत के अंदाज में होंगे। कंपनी छोटे बिजनेस को यह सुविधा भी देगी कि यूजर जब किसी विज्ञापन पर क्लिक करे, तो उसे उस बिजनेस का AI-पावर्ड एक्सपीरियंस मिल सके।

    बच्चों को नहीं दिखेंगे विज्ञापन

    OpenAI ने एक अहम बात साफ की है कि 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। कंपनी AI की मदद से यूजर्स की उम्र का अनुमान लगाती है, ताकि नाबालिगों को विज्ञापनों से दूर रखा जा सके।

    AI और विज्ञापन का बढ़ता मेल

    AI प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन दिखाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में Meta ने भी अपने AI चैटबॉट में यूजर इंटरैक्शन के आधार पर पर्सनलाइज्ड ऐड दिखाने शुरू किए हैं। ऐसे में आने वाले समय में AI और विज्ञापन का यह रिश्ता और गहरा हो सकता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts