PlayBreaking News

12 मार्च 2026 बनाम 2025 :जाने मौसम में कितना फैर बदल

देश के अधिकतर राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे यूपी, बिहार, हिमाचल समेत कुल 12 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है।
Follow on Google News
जाने मौसम में कितना फैर बदल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारत में इस साल मार्च की शुरुआत ही तेज गर्मी और मौसम के असामान्य बदलाव के साथ हुई है। 12 मार्च 2026 को कई राज्यों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। वहीं पिछले साल यानी 12 मार्च के मुकाबले इस साल मौसम ज्यादा गर्म और अस्थिर बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल तापमान कई जगहों पर 29 से 39° और के बीच दर्ज किया गया था। वहीं आज देश के अधिकतर राज्यों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

    मौसम विभाग ने अब कई राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, गुजरात में 11 से 13 मार्च के बीच भीषण हीट वेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में कुछ नहीं आने की संभावना है। दरअसल 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।IMD के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल और मेघालय समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश का अनुमान है। वहीं असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश का अनुमान है।

    पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट ले रहा है। हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 11 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों तथा गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रही। इसके अलावा विदर्भ के कुछ इलाकों में भी लू का असर दर्ज किया गया।

    दिल्ली में आज का मौसम

    IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज और कल मौसम साफ रहेगा। हालांकि 14 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं। जबकि दिल्ली में आज तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शाम तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    ये भी पढ़ें: Share Market Today: बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स 829 अंक टूटा, निफ्टी 228 अंक गिरकर 23639 पर बंद; ऑटो सेक्टर में रहा दबाव

    यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। वहीं राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। जिसकी दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वहीं तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने मौसम में बदलाव संभव है। जिससे 15-16 मार्च में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

    बिहार में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 14-16 मार्च में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts