Share Market Today:भारी बिकवाली के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स 1342 और निफ्टी 395 अंक टूटा

मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को शेयर बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली। दिनभर बाजार पर दबाव बना रहा जिससे प्रमुख इंडेक्स निचले स्तरों पर बंद हुए। निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार का माहौल कमजोर दिखाई दिया।
Follow on Google News
भारी बिकवाली के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स 1342 और निफ्टी 395 अंक टूटा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को शेयर बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली। दिनभर बाजार पर दबाव बना रहा जिससे प्रमुख इंडेक्स निचले स्तरों पर बंद हुए। निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार का माहौल कमजोर दिखाई दिया। कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,864 वहीं निफ्टी 395 अंक टूटकर 23,867 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला जिससे बैंक निफ्टी 1215 अंक गिरकर 55,736 के स्तर पर आ गया। वहीं रूपया 23 पैसे गिरकर 92.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

    ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में रही बिकवाली

    सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो बाजार का रुख थोड़ा कमजोर रहा। ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टर में करीब 2-3% की गिरावट रही। इन सेक्टरों में बिकवाली के कारण बाजार का सेंटीमेंट दबाव में रहा। जिससे Nifty VIX 11% से ज्यादा ऊपर चढ़ गया।

    सेक्टर गिरावट (%)
    Nifty Auto 3.15%
    Nifty Pvt Bank 2.41%
    Nifty Fin Service 2.32
    Nifty Consumption 1.85
    Nifty PSU bank 1.84

    एक दिन पहले बाजार में दिखी थी मजबूती

    वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीदों और निवेशकों का भरोसा बढ़ने से मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 640 अंक वहीं निफ्टी करीब 1% चढ़कर बंद हुआ था।

    आज के निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

    निफ्टी गेनर्स बढ़ोतरी (%)
    Jio Financial 1.14
    Dr Reddys Labs 0.83
    Coal India 0.72
    Sun Pharma 0.72
    NTPC 0.69
    निफ्टी लूजर्स गिरावट (%)
    Bajaj Finance 4.91
    Axis Bank 4.48
    Bajaj Finserv 3.88
    M&M 3.81
    Eicher Motors 3.76

    कच्चा तेल गिरकर $88 पर पहुंचा

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड करीब 88 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि WTI क्रूड करीब 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।

    ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: हवाई टिकटों में उछाल! एयर इंडिया ने लगाया नया सरचार्ज

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

    बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने एक दिन पहले कैश सेगमेंट में करीब 4,672 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,333 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। मार्च महीने में अब तक विदेशी निवेशक बाजार से 32,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की निकासी कर चुके हैं जबकि घरेलू निवेशकों ने इस दौरान मजबूत खरीदारी की है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts