Jio IPO Allotment Today: करोड़ों निवेशकों की नजरें टिकीं, PAN से ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन अहम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। इस आईपीओ में बड़ी संख्या में निवेशकों ने पैसा लगाया है और अब सभी को शेयर मिलने या न मिलने का इंतजार है। निवेशक अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए PAN नंबर या आवेदन संख्या की जरूरत पड़ सकती है। आईपीओ को कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावित तारीख रखी गई है।
PAN नंबर से ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
JIO IPO का रिजल्ट देखने के लिए निवेशक सबसे पहले KFin Technologies की आधिकारिक वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं। यहां कंपनी के नाम का चयन करें और PAN नंबर, आवेदन संख्या या मांगी गई अन्य जानकारी भरें। इसके बाद सबमिट करने पर अलॉटमेंट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। निवेशक BSE और NSE की वेबसाइट पर भी उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं।
Jio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू बना
BSE और NSE पर भी मिलेगी जानकारी
BSE पर स्टेटस देखने के लिए https://www.bseindia.com/investors/appli_check पर जाएं। इश्यू टाइप में Equity चुनें और कंपनी का नाम दर्ज करके PAN या आवेदन संख्या भरें। NSE के लिए https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाकर आईपीओ से जुड़ा विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुला था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इसे कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। योग्य संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में मांग सबसे ज्यादा रही। आईपीओ का इश्यू प्राइस 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
Jio IPO में पैसों की बारिश! दूसरे दिन ही कई गुना भरा इश्यू, निवेशकों में मची होड़, जानें पूरा गणित
कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?
शेयर अलॉटमेंट के बाद 27 अक्टूबर को रिफंड और डीमैट खाते में शेयर जमा होने की संभावित तारीख है। वहीं, 28 अक्टूबर को NSE और BSE पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है। निवेशकों को अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक रजिस्ट्रार और एक्सचेंज की वेबसाइट देखनी चाहिए।



















