Main Tera Hero:12 साल बाद भी ‘मैं तेरा हीरो’ का क्रेज बरकरार, री-रिलीज पर कई शो हाउसफुल

फिल्म मैं तेरा हीरो का जादू रिलीज के 12 साल बाद भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में दोबारा रिलीज होने पर इसके कई शो हाउसफुल रहे।
Follow on Google News
12 साल बाद भी ‘मैं तेरा हीरो’ का क्रेज बरकरार, री-रिलीज पर कई शो हाउसफुल

बालाजी मोशन पिक्चर्स की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। 12 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को 22 मई को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और री-रिलीज के साथ ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। कई शहरों में फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं।

वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग ने फिर जीता दिल

वरुण धवन, इलियाना डिक्रूज़ और नरगिस फाखरी स्टारर इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म अपनी हल्की-फुल्की कहानी, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट की वजह से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। फिल्म में वरुण धवन ने एक शरारती और एनर्जेटिक कॉलेज बॉय का किरदार निभाया था जिसकी जिंदगी प्यार और मुश्किल हालातों के बीच उलझ जाती है। कहानी में कॉमेडी, रोमांस और मजेदार ट्विस्ट दर्शकों को आखिर तक बांधे रखते हैं।

मेकर्स बोले- 12 साल बाद भी वही असर कायम

री-रिलीज के मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 12 साल बाद भी फिल्म का असर वैसा ही बना हुआ है और दर्शक आज भी इसे उतना ही प्यार दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bollywood: बायोपिक ‘अमरी’ में दिखेंगी प्रियंका, कैमियो से बढ़ेगा फिल्म का क्रेज

फिल्म में नजर आए थे कई दमदार कलाकार

फिल्म में एवलिन शर्मा, राजपाल यादव और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। कॉमिक सीन्स और डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: जिसमें हिम्मत है, वो कोशिश करके देख ले...! सिंघम स्टाइल में सड़क पर उतरे धार SP, उपद्रवियों को दी आखिरी चेतावनी

अब ‘वीवीएएन’ की तैयारी में जुटा बालाजी मोशन पिक्चर्स

बालाजी मोशन पिक्चर्स अब अपनी अगली बड़ी फिल्म VVAN की तैयारी में जुटा है। यह फिल्म टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार कर रहे हैं। मेकर्स के अनुसार यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts