BJP ने लॉन्च किया चुनावी सॉन्ग- 'मैं मोदी का परिवार हूं', PM मोदी ने VIDEO किया पोस्ट; लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले अपने चुनावी कैंपेन 'मैं मोदी का परिवार हूं' का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इस थीम सॉन्ग को PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा है- मेरा भारत, मेरा परिवार। पटना में 3 मार्च को लालू यादव ने महागठबंधन की रैली में कहा था कि PM परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है। इसी के जवाब में भाजपा ने 6 मार्च को ये कैंपेन लॉन्च किया था। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू कर दिया।
https://twitter.com/narendramodi/status/1768841540191838455
देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मार्च को तेलंगाना के आदिलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव के ‘मोदी के परिवार’ वाले बयान पर तीखा पलटवार किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि, मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं तो विपक्ष के लोग उल्टा मुझ पर ही उंगली उठाने लगते हैं, कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है। इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। उन्होंने कहा था कि, देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा। वहीं भाजपा ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा था- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, PM मोदी का परिवार।शाह-नड्डा समेत कई नेताओं ने जोड़ा मोदी का परिवार
केंद्र के कई बड़े नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बायो बदलते हुए अपनी प्रोफाइल के नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अपने बायो बदलकर मोदी का परिवार लिखा। उसके बाद गृह मंत्री शाह ने, कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया। वहीं एक्स पर ‘मोदी का परिवार’ भी काफी ट्रेंड करने लगा था।




















