Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Follow on Google News
महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील के कोपरी जंगल में सोमवार (21 अक्टूबर) पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 2 जवान घायल हुए हैं। सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ स्थल की ओर नक्सल विरोधी विशेष दस्ता सी-60 को भेजा गया है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी

खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इस इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में कार्रवाई की गई। कोपरी गढ़चिरौली के भामरागढ़ तालुक में अंतिम वन क्षेत्र है। बता दें कि इस इलाके में काफी लड़ाई चल रही है। पुलिस को जंगल के इस कोने में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इस जंगल में ऑपरेशन चलाया गया है। महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के मद्देनजर मुठभेड़ को अहम माना जा रहा है।

तेलंगाना से 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

हाल ही में तेलंगाना पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया था, जिसके सिर पर पुलिस ने 1 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। आरोपी महिला की पहचान सुजाता के रूप में हुई। वह छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल थी। पुलिस के मुताबिक, महिला को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह इलाज के लिए तेलंगाना के हैदराबाद स्थित महबूबनगर गई थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts