Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र : NEET टेस्ट में कम नंबर आने पर पीता ने कर दी बेटी की हत्या, मां ने किया पति को पुलिस के हवाले

महाराष्ट्र : NEET टेस्ट में कम नंबर आने पर पीता ने कर दी बेटी की हत्या, मां ने किया पति को पुलिस के हवाले

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां NEET मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर पिता ने बेटी को डंडे से पीटा और अपनी 17 साल की बेटी साधना की हत्या कर दी।

पिता के पीटने से हुई मौत

पिता के पीटने के बाद साधना को सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उसे सांगली के उषाकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता स्कूल में है प्रिंसिपल

साधना के 10वीं बोर्ड एग्जाम में 92.60 प्रतिशत अंक आए थे। वह एक साल से मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET की तैयारी कर रही थी। उसके पिता धोंडीराम भोंसले स्कूल में प्रिंसिपल है।

मां ने की पति के खिलाफ शिकायत

पुलिस ने बताया की लड़की की मां ने घटना की सूचना दी है। मां का कहना है कि बेटी के टेस्ट में कम नंबर आने पर पती ने पीट-पीटकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पीता को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी नें पीटने की बात भी मान ली है। फिल्हाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts