मोनालिसा की FIR के बाद एक्शन!सनोज मिश्रा पर POCSO केस का शिकंजा, VIDEO में बयां किया दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क। महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को लेकर बनाई जा रही फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' अब बड़े विवाद में फंस गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ केरल में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला शादी, उम्र, धर्म और शोषण जैसे कई संवेदनशील मुद्दे जुड़ गए हैं।
सनोज मिश्रा ने वीडियो में लगाई मदद की गुहार
मामला दर्ज होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने एक गरीब लड़की को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म बनाई इसके लिए उन्होंने करोड़ों का कर्ज लिया, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही लड़की को केरल ले जाकर शादी कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि यह सब एक साजिश के तहत किया गया।
खुद को बताया साजिश का शिकार
सनोज मिश्रा का कहना है कि उन्होंने जब इस मामले में आवाज उठाई, तभी से उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास अपहरण और शोषण से जुड़े सबूत हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
कर्ज और हालात का जिक्र
सनोज मिश्रा ने वीडियो में भावुक होकर अपनी आर्थिक हालत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह करोड़ों के कर्ज में डूबे हुए हैं और उनकी मां बीमार है। ये फिल्म बनाने में उनकी पूरी जमा पूंजी लग गई अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा।
यह भी पढ़ें: शॉकिंग ट्विस्ट! वायरल गर्ल मोनालिसा केस में प्रेग्नेंसी दावा, पुलिस रह गई हैरान
मोनालिसा की शादी बनी विवाद की जड़
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। शादी के बाद मामला अचानक सुर्खियों में आ गया। मोनालिसा ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। वहीं उसके परिवार ने दावा किया कि वह नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर शादी करवाई गई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस शादी का विरोध किया और इसे लव जिहाद बताया।
उम्र को लेकर उठा बड़ा सवाल
मोनालिसा की उम्र को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने अपनी जांच में बताया कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 साल, 2 महीने और 12 दिन थी। यानी वह कानूनी रूप से नाबालिग थी।इस वजह से फरमान खान के खिलाफ भी POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट! केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 मई तक बंधे पुलिस हाथ
अब खुद पर ही लगा POCSO का केस
स्थिति तब पलटी जब मोनालिसा ने खुद सनोज मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मोनालिसा ने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ गया। मोनालिसा ने यह बयान उन्होंने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने यह बात अपने परिवार को भी बताई थी, लेकिन वहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
अब आगे क्या?
अब इस पूरे मामले में कई एजेंसियां और कानून शामिल हो चुके हैं। POCSO एक्ट के तहत जांच जारी है। उम्र को लेकर रिपोर्ट सामने आ चुकी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।आने वाले समय में कोर्ट और जांच एजेंसियों के फैसले इस केस की दिशा तय करेंगे।











