शॉकिंग ट्विस्ट!वायरल गर्ल मोनालिसा केस में प्रेग्नेंसी दावा, पुलिस रह गई हैरान

कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले का मामला अब एक नए और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। उम्र विवाद और POCSO एक्ट के तहत चल रही जांच के बीच उनके पति मोहम्मद फरमान ने दावा किया है कि मोनालिसा गर्भवती हैं, जिसके चलते फिलहाल उनकी यात्रा और पूछताछ संभव नहीं है।
Follow on Google News
वायरल गर्ल मोनालिसा केस में प्रेग्नेंसी दावा, पुलिस रह गई हैरान
FILE IMAGE

कोच्चि। प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा और उनके पति फरमान का मामला अब लगातार नया मोड़ ले रहा है। मध्य प्रदेश के महेश्वर से गई पुलिस की पांच सदस्यीय टीम हाल ही में केरल के कोच्चि पहुंची थी, लेकिन वहां से बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।

प्रेग्नेंसी के दावे से बदला पूरा मामला

इस केस में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब मोहम्मद फरमान ने पुलिस को बताया कि मोनालिसा प्रेग्नेंट हैं। उनका कहना है कि इस हालात में मोनालिसा यात्रा करने या जांच एजेंसियों के सामने पेश होने की हालत में नहीं हैं।

इस दावे के बाद पुलिस ने मानवीय आधार पर तत्काल कार्रवाई टाल दी। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि इस दावे की जांच की जाएगी और मेडिकल पुष्टि के बाद ही अगला कदम तय होगा।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम का उद्देश्य मोनालिसा और फरमान को पूछताछ या हिरासत में लेना था। लेकिन हालात ऐसे बने कि टीम को फिलहाल आगे की कार्रवाई रोकनी पड़ी।

उम्र विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

इस पूरे विवाद की जड़ मोनालिसा की उम्र को लेकर उठे सवाल हैं। लड़की के पिता ने मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी की उम्र केवल 16 साल है।

इसके बाद मामला और गंभीर हो गया जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की शुरुआती जांच में भी मोनालिसा को नाबालिग बताया गया।

यह भी पढ़ें: मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट! केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 मई तक बंधे पुलिस हाथ

इसी आधार पर पुलिस ने मोहम्मद फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट, अपहरण और SC/ST एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मोनालिसा का दावा

दूसरी तरफ मोनालिसा ने अपने बयान में कहा है कि वह 18 साल की हो चुकी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में फरमान से शादी की थी। उनका दावा है कि यह रिश्ता पूरी तरह से सहमति पर आधारित है और इसमें किसी तरह की जबरदस्ती नहीं हुई है।

केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इस केस में कानूनी स्तर पर भी बड़ा अपडेट आया है। केरल हाईकोर्ट ने मोहम्मद फरमान के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर 20 मई तक रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद पुलिस की कार्रवाई सीमित हो गई और टीम को कोच्चि से लौटना पड़ा। कोर्ट के इस फैसले ने मामले को और जटिल बना दिया है।

मध्यप्रदेश पुलिस से सुरक्षा की मांग

जैसे ही मध्य प्रदेश पुलिस कोच्चि पहुंची, मोनालिसा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कोच्चि पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की।

यह भी पढ़ें: 'लो भाग गई मोनालिसा'! ढूंढने निकला नकली फरमान, अजमेर से जोधपुर तक तलाश जारी, क्या है माजरा?

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मध्य प्रदेश ले जाने की कोशिश हो सकती है। मोनालिसा का कहना है कि वह फिलहाल अपने पति के साथ केरल में सुरक्षित रहना चाहती हैं।

दोस्त जोशुआ भी जांच के घेरे में

इस मामले में सिर्फ मोनालिसा और फरमान ही नहीं, बल्कि उनके दोस्त जोशुआ का नाम भी सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि जोशुआ ने इस पूरे मामले में मदद की है जिसमें रहने की व्यवस्था, छिपने की जगह और शादी से जुड़े इंतजाम शामिल हैं। फिलहाल जोशुआ पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts