Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीयू में बी.लिब और एम.लिब कोर्स में करीब 2 साल की देरी, रिजल्ट और रिवैल्यूएशन को लेकर छात्रों की बढ़ी परेशानी

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध बी.लिब. और एम.लिब. के विद्यार्थियों का एक वर्षीय पाठ्यक्रम करीब दो साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया में देरी के साथ प्रैक्टिकल अंकों और रिवैल्यूएशन को लेकर भी समस्याएं बनी हुई हैं। इसके चलते उन्हें कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 
बीयू में बी.लिब और एम.लिब कोर्स में करीब 2 साल की देरी, रिजल्ट और रिवैल्यूएशन को लेकर छात्रों की बढ़ी परेशानी
बीयू में बी.लिब और एम.लिब कोर्स में करीब 2 साल की देरी

भोपाल। एम.लिब. के विद्यार्थियों के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा हो चुकी है, लेकिन इसके अंक अभी तक परिणाम में दर्ज नहीं किए गए हैं। कुछ विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर रिवैल्यूएशन का विकल्प उपलब्ध नहीं है। वहीं, बी.लिब. विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान सिलेबस में बदलाव किया गया था। नए पाठ्यक्रम के अनुसार जरूरी किताबें भी उस समय उपलब्ध नहीं थीं। विद्यार्थियों का कहना है कि एक वर्षीय पाठ्यक्रम में हो रही देरी से उनकी आगे की पढ़ाई, नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय से लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी करने और रिवैल्यूएशन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

परीक्षा के समय बदला सिलेबस

बी.लिब. विद्यार्थियों के अनुसार परीक्षा के समय सिलेबस में बदलाव किया गया। नए पाठ्यक्रम की किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं होने से उन्हें तैयारी में परेशानी हुई। विद्यार्थियों ने सिलेबस में बदलाव की जानकारी पहले देने और समय पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: अशोकनगर में शराब दुकान पर महिलाओं का हमला, पेटियां तोड़कर सड़क पर फेंकी बोतलें, छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप  

एम.लिब. में प्रैक्टिकल के अंक तक नहीं चढ़े

विद्यार्थी सुधीर चौबे कहना है कि एम.लिब. की प्रैक्टिकल परीक्षा हो चुकी है, लेकिन इसके अंक अभी तक परिणाम में दर्ज नहीं किए गए हैं। प्रैक्टिकल के अंक शामिल नहीं होने से परिणाम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। कुछ विद्यार्थियों को मिले अंकों को लेकर भी असंतोष है। वे पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर इसका विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है। इसी के साथ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. समर बहादुर सिंह का कहना है कि विद्यार्थियों की शिकायतें मिली हैं। विभाग से चर्चा कर परीक्षा, परिणाम और प्रैक्टिकल से संबंधित स्थिति स्पष्ट की जा रही है। लंबित प्रक्रिया के संबंध में संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

Devendra shakya
By Devendra shakya

Latest Posts