Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अशोकनगर में शराब दुकान पर महिलाओं का हमला, पेटियां तोड़कर सड़क पर फेंकी बोतलें, छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप  

अशोकनगर के चंदेरी क्षेत्र के चुरारी गांव में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब की पेटियां बाहर निकालकर बोतलें तोड़ दीं और दुकान की खिड़की में तोड़फोड़ की। उनका आरोप है कि शराब दुकान के कारण स्कूल जाने वाली छात्राओं को असुरक्षा और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है।
अशोकनगर में शराब दुकान पर महिलाओं का हमला, पेटियां तोड़कर सड़क पर फेंकी बोतलें, छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप   
अशोकनगर। चंदेरी क्षेत्र केे चुरारी गांव में महिलाओं ने शराब दुकान में तोड़फोड़ कर दी।

अशोकनगर। चंदेरी क्षेत्र के चुरारी गांव में बुधवार को महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लाठी-डंडों के साथ महिलाओं ने दुकान पर धावा बोला और शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं। बाद में शराब की बोतलों को लाठियों से तोड़ दिया। सड़क पर शराब फैल गई। दुकान की खिड़की में भी तोड़फोड़ की। दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

गांव के चौराहे पर खुली शराब दुकान

यह शराब दुकान गांव के चौराहे पर संचालित है। इसे हटाने की मांग को लेकर महिलाएं लंबे समय से मुखर हैं। बुधवार दोपहर गोरा कला गांव की महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

छात्राओं की सुरक्षा का हवाला

महिलाओं ने बताया कि चुरारी गांव चौराहे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सरकारी हाईस्कूल है। गोरा कला गांव की छात्राएं इसी स्कूल में पढ़ने जाती हैं। स्कूल आने-जाने के लिए उन्हें चौराहे से होकर गुजरना पड़ता है। उनका आरोप है कि शराब दुकान के आसपास शराब पीने वाले कुछ लोग छात्राओं को देखकर गाली-गलौज और गलत बातें करते हैं। इससे छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। उनका कहना है कि बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए शराब दुकान हटाने की मांग पहले भी पुलिस और प्रशासन से की गई थी। शिकायत के बावजूद दुकान अब तक नहीं हटाई गई है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts