Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, लौटेगा तेज बारिश का दौर; आज कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

Follow on Google News
MP Weather Update : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, लौटेगा तेज बारिश का दौर; आज कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से थमी हुई बारिश अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार 11 अगस्त को प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने के बाद पूरे प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।

    पूर्वी हिस्से में भारी बारिश, पश्चिम में धूप

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की आशंका है। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी।

    12 और 13 अगस्त को भी बरसेंगे बादल

    12 अगस्त को पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    13 अगस्त को सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

    बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा नया सिस्टम

    13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने जा रहा है। इसके असर से 15 अगस्त के बाद दक्षिणी मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में जोरदार वर्षा के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो जाएगा।

    अब तक औसत से ज्यादा बरसात

    16 जून को मानसून की एंट्री के बाद से अब तक प्रदेश में औसत 29.3 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 22.5 इंच होती है। यानी, इस सीजन में अब तक 6.8 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है।

    पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 37% और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 25% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश गुना में 45.8 इंच, निवाड़ी में 45.1 इंच और मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच के करीब हुई है।

    बीते 24 घंटे में कहां कितना पानी गिरा

    बीना (सागर) – 152.6 मिमी

    दमोह – 108 मिमी

    उमरिया – 74.8 मिमी

    हुजूर (रीवा) – 62 मिमी

    भोपाल – हल्की बूंदाबांदी

    इसके अलावा नरसिंहपुर, सीधी, पचमढ़ी, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला और इंदौर में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई।

    तापमान में हल्की गिरावट

    बारिश के बावजूद प्रदेश में उमस का असर खत्म नहीं हुआ है।

    सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान – खजुराहो 35.2°C, श्योपुर/टीकमगढ़ 34°C

    सबसे कम न्यूनतम तापमान – अमरकंटक 18.7°C, पचमढ़ी 19.4°C

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विभाग ने सोमवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, अशोकनगर, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

    ये भी पढ़ें: इंदौर में RSS प्रमुख मोहन भागवत, चिकित्सा-शिक्षा की महंगाई पर जताई चिंता, समाज में बदलाव के लिए ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts