PlayBreaking News

मध्य प्रदेश विधानसभा : आदिवासी अधिकार और कुपोषण के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, सीएम बोले- हमने आदिवासियों को सबसे अधिक वन अधिकार पट्टे बांटे

Follow on Google News
मध्य प्रदेश विधानसभा : आदिवासी अधिकार और कुपोषण के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, सीएम बोले- हमने आदिवासियों को सबसे अधिक वन अधिकार पट्टे बांटे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। आज मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को छठवां दिन काफी है। कांग्रेस ने सरकार पर आदिवासियों की जमीनें जबरन छीनने, कुपोषण से निपटने में विफल रहने और गरीबों के साथ भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं भाजपा विधायकों और मंत्रियों ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए सरकार की योजनाओं और प्रयासों का पक्ष रखा। इसी बीच आज सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिन पर आधे घंटे तक चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।

    आदिवासियों की जमीन छीने जाने का आरोप

    कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सदन में जोरदार ढंग से यह मुद्दा उठाया कि सरकार आदिवासियों की जमीनें जबरन छीन रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार बिल्कुल भी आदिवासियों के हित में काम नहीं कर रही और लगातार उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि आदिवासियों की जमीनों को धड़ल्ले से हस्तांतरित किया जा रहा है और इसमें शासन में बैठे कुछ नेता और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

    Twitter Post

    Twitter Post

    कुपोषण पर खर्च मात्र 8 रुपए, जबकि मंत्रियों के नाश्ते पर हजारों रुपए

    झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि सरकार कुपोषित बच्चों पर प्रतिदिन मात्र 8 रुपए खर्च कर रही है, जबकि मंत्रियों के एक दिन के नाश्ते में 19,000 रुपए तक के ड्राई फ्रूट मंगाए जाते हैं। उन्होंने इसे आदिवासी और गरीब बच्चों के साथ खुला भेदभाव बताया। भूरिया ने यह भी कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की उपस्थिति न के बराबर है और मुख्यमंत्री को खुद इन क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को आश्वस्त करना चाहिए।

    Twitter Post

    भाजपा विधायक का जवाब- सरकार प्रतिबद्ध, कांग्रेस भड़का रही

    खातेगांव से भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार कुपोषण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यकता अनुसार 8 रुपए प्रतिदिन की राशि में वृद्धि की जाएगी। 

    Twitter Post

    उन्होंने कहा कि अतीत में भी समय-समय पर इन योजनाओं में बजट बढ़ाया गया है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ आदिवासियों को भड़काने और गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार ने आदिवासियों समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं।

    Twitter Post

    सबसे ज्यादा वन अधिकार पट्टे भाजपा सरकार ने बांटे- सीएम

    सदन में मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि वन अधिकार पट्टों के वितरण में भाजपा सरकार का रिकॉर्ड सबसे बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 26,500 से अधिक पट्टे वितरित किए जा चुके हैं, जो सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

    जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए बताया कि अब सैटेलाइट इमेज के जरिए दिसंबर 2005 की स्थिति का पता लगाकर यह तय किया जाएगा कि उस समय किसका कब्जा था। इससे वन अधिकार पट्टों की वास्तविक पात्रता और वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

    नो हेलमेट, नो पेट्रोल पर मंत्री का जवाब, सामाजिक जिम्मेदारी जरूरी

    हेलमेट के बिना पेट्रोल न दिए जाने पर परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर चीज को कानून में बांधना आवश्यक नहीं है, कुछ चीजें सामाजिक स्तर पर जरूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल जन जागरूकता के लिए है, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके।

    Twitter Post

    आज सदन में पेश होंगे ये अहम विधेयक

    विधानसभा में आज सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। इनमें महानगर क्षेत्र नियोजन और विकास विधेयक को नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कारखाना मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 को श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, दुकान तथा स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को और मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025 को परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह पेश करेंगे।

    इसके अलावा कमजोर वर्गों को विधिक सहायता देने वाले कानून को समाप्त करने के लिए विधिक सहायता तथा विधिक सलाह निरसन विधेयक 2025 को राज्य मंत्री गौतम टेटवाल सदन में रखेंगे। विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 पर भी चर्चा के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सभी विधेयकों पर करीब आधे घंटे तक चर्चा के बाद इन्हें मंजूरी दिए जाने की संभावना है।

    प्रीतम लोधी बोले- कांग्रेस ने हमारी विधानसभा को गरीब बनाया

    आज एक बार फिर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी कैब से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन ने हमारी विधानसभा को गरीब बना दिया, जिसका खामियाजा आज भी भुगतना पड़ रहा है।

    Twitter Post
     
    (रिपोर्ट - वासिफ)
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts