Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

G7 Summit :'प्रिय मित्र नरेंद्र...' हिंदी में बोले मैक्रों, पीएम मोदी को दिया खास संदेश, भारत आने का भी किया ऐलान

जी7 शिखर सम्मेलन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदी में विदाई संदेश दिया। मैक्रों ने भारत-फ्रांस मित्रता की सराहना की और अगले वर्ष भारत आने की योजना का भी खुलासा किया। पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित कर भारत की विकास यात्रा का जिक्र किया।
'प्रिय मित्र नरेंद्र...' हिंदी में बोले मैक्रों, पीएम मोदी को दिया खास संदेश, भारत आने का भी किया ऐलान

जी7 शिखर सम्मेलन और फ्रांस दौरे के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास सरप्राइज मिला। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें हिंदी में विदाई संदेश देकर दोनों देशों की दोस्ती को नया आयाम दिया। पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के अंतिम चरण में इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में कहा कि प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई। नीस, एवियन और पेरिस में आपका स्वागत करके मुझे बहुत अच्छा लगा। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे। मैक्रों के इस अंदाज ने प्रधानमंत्री मोदी समेत वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। हिंदी में संदेश देने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्होंने शब्दों का सही उच्चारण किया होगा।

दोस्ती की तारीफ, भारत आने का भी किया ऐलान

अपने संदेश में इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यक्तिगत रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे नरेंद्र मोदी, मैं आपकी दोस्ती के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। फ्रांस आपसे बहुत प्यार करता है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि वह अगले वर्ष फरवरी में भारत आने की योजना बना रहे हैं। उनके इस बयान को दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मैक्रों का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती दे सकता है।

तकनीक और नवाचार पर भी रहा फोकस

फ्रांस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में आयोजित यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी कार्यक्रमविवाटेक 2026’ में भी हिस्सा लिया। इस वर्ष भारत को एआई कंट्री पार्टनर के रूप में विशेष स्थान मिला है। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल का दौरा किया और तकनीक के क्षेत्र में काम कर रहे उद्यमियों नवाचारकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक और स्टार्टअप सहयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

Breaking News

भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी

फ्रांस से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत का निर्यात 35 गुना बढ़ा है। मोबाइल निर्माण इकाइयों की संख्या में 100 गुना वृद्धि हुई है और आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और इसका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की डील, नेतन्याहू की दुविधा ; क्या समझौते से पहले ही शुरू हो गई नई जंग?

लोकतंत्र की ताकत का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की ताकत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है कि एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने बताया कि बीते 12 वर्षों में भारत की जीडीपी दोगुनी हुई है। देशभर में एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय और हाईवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है। साथ ही करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts