Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Next Army Chief:लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले थल सेना अध्यक्ष, 30 जून को संभालेंगे पद

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया है। वे वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और जल्द ही सेना की कमान संभालेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले थल सेना अध्यक्ष, 30 जून को संभालेंगे पद

करीब चार दशक के सैन्य अनुभव वाले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने देश के कई संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्रों में नेतृत्व किया है। उनके नाम कई महत्वपूर्ण सैन्य उपलब्धियां और प्रतिष्ठित सम्मान दर्ज हैं।

लगभग 40 साल का सैन्य अनुभव 

दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को लगभग 40 वर्षों का सैन्य अनुभव हासिल है। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी सीमाओं सहित कई अहम मोर्चों पर नेतृत्व किया है। सेना के विभिन्न ऑपरेशनल और रणनीतिक पदों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

ये भी पढ़ें: गेट बंद, दीवारों पर नोटिस... जयपुर पोलो ग्राउंड को लेकर केंद्र और पोलो संघ आमने-सामने

कई अहम कमानों का किया नेतृत्व

धीरज सेठ दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी रह चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन, सेना मुख्यालय और क्षमता विकास से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निभाया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

Breaking News

30 जून 2026 को संभालेंगे जिम्मेदारी

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। वे 30 जून 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का पद संभालेंगे। नए सेना प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक होगा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts