Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lockdown: ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद साउथ अफ्रीका में लगा लॉकडाउन, एक दिन में दोगुना हुई संक्रमितों की संख्या

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक हफ्ते में ही यह दक्षिण अफ्रीका से लेकर 30 देशों में अपने पांव पसार चुका है। इन्में से सबसे खराब स्थिति साउथ अफ्रीका में है। जहां एक दिन में ही ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है। चिंताजनक हालाता को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका में लेवल वन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। बाजार बंद कर दिए गए हैं। सड़कों पर कोई चहल-पहल नहीं देखी जा रही है और लोग फिर अपने – अपने घरों तक ही सीमित हो गए हैं।

लॉकडाउन 1 से लोग परेशान

साउथ अफ्रीका में कुल पांच तरह के लॉकडाउन लगाए जा सकते हैं। इसमें सबसे सख्त लॉकडाउन पांचवीं श्रेणी का माना जाता है। ऐसे में अभी के लिए लॉकडाउन 1 लगाया गया है। लेकिन अगर स्थिति ज्यादा बिगड़ती है तो सरकार और सख्ती पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन की पहली श्रेणी से ही लोग परेशान होने लगे हैं। व्यापारी बता रहे हैं कि उनका बिजनेस पूरी तरह ठप हो चुका है। नुकसान इसलिए भी हो रहा है क्योंकि कई देशों ने साउथ अफ्रीका पर ट्रैवल बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में अमेरिका, ब्राजील, थाइलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर जैसे कई देश शामिल हैं। ये भी पढ़ें- PM Modi Inaugurates ‘Infinity Forum’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ‘तकनीक और इनोवेशन को तेजी से अपना रहा भारत’

24 नवंबर को सामने आया था पहला केस

साउथ अफ्रीका में 24 नवंबर को ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया था। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी थी। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस नए वेरिएंट का नाम B.1.1.529, यानी ओमिक्रॉन रखा। 26 नवंबर को इसे चिंताजनक वेरिएंट घोषित किया गया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts