Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

India A vs New Zealand A: यशस्वी का शतक, तिलक-वाशिंगटन की फिफ्ट, न्यूजीलैंड के 36 रन पर 2 विकेट गिरे

India A vs New Zealand A के तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए ने पहली पारी में 464 रन बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की, यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया, जबकि तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े. जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 36 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों विकेट हासिल किए।
India A vs New Zealand A: यशस्वी का शतक, तिलक-वाशिंगटन की फिफ्ट, न्यूजीलैंड के 36 रन पर 2 विकेट गिरे
India A vs New Zealand A: इंडिया ए ने पहली पारी में बनाए 464 रन, न्यूजीलैंड के 36 रन पर गिरे 2 विकेट

तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 36 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं. इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इस तरह दो दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अभी भी भारत से 428 रन पीछे है। इंडिया ए की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया, जबकि साई सुदर्शन ने 88 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने भी अपने बल्ले से कमाल दिखाय, दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाकर टीम का स्कोर 464 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, साई सुदर्शन ने भी दिखाया दम

इंडिया ए की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने 102 रन बनाए और एक बार फिर अपनी फॉर्म का सबूत दिया, खास बात यह है कि इस सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा शतक है। वहीं, साई सुदर्शन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। उन्होंने 88 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, दूसरे दिन खेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही साई सुदर्शन अपना विकेट गंवा बैठे और शतक से चूक गए। इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 71 रन बनाए, लेकिन वह भी अपना शतक पूरा नहीं कर सके. रवींद्र जडेजा ने भी इस पारी में 25 रनों का योगदान दिया।

तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर के बीच 114 रनों की नाबाद साझेदारी

इंडिया ए ने एक समय 350 रन के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। तिलक वर्मा ने नाबाद 81 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 114 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इसी साझेदारी की बदौलत इंडिया ए का स्कोर 450 रन के पार पहुंच गया। इसके बाद भारतीय टीम ने 464 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी, तिलक और वाशिंगटन दोनों ही क्रीज पर नाबाद लौटे।

न्यूजीलैंड ने इस्तेमाल किए 9 गेंदबाज, फिर भी नहीं रोक पाए भारत की रफ्तार

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ए की गेंदबाजी भी चर्चा में रही। आमतौर पर क्रिकेट मैच में एक टीम 5 से 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल करती है, लेकिन इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ने कुल 9 गेंदबाजों को आजमाया। इसके बावजूद कीवी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बना पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से जैक गिब्सन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट हासिल किए. बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में ज्यादा सफल नहीं रहे।

प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार वापसी, 5 ओवर में झटके 2 विकेट

इंडिया ए के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपनी वापसी को खास बना दिया। कई हफ्तों के बाद टीम में लौटे कृष्णा ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ए की पहली पारी में अब तक गिरे दोनों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने ही हासिल किए हैं. उन्होंने 5 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट झटके, उनकी गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ए ने 36 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की कोशिश होगी कि वे जल्द से जल्द बाकी बल्लेबाजों को आउट करें, वहीं, न्यूजीलैंड की टीम के सामने 464 रनों के बड़े स्कोर को पार करने की चुनौती होगी, फिलहाल इंडिया ए इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts