PlayBreaking News

60 साल बाद भारत लौटी ब्रिटेन की लॉयन ब्रूअरी:दिल्ली में लॉन्च की प्रीमियम बीयर, अब UP-हरियाणा पर नजर

60 साल के लंबे इंतजार के बाद ब्रिटेन की मशहूर लायन ब्रेवरी ने भारत में वापसी की है। कंपनी ने दिल्ली में अपनी प्रीमियम बीयर लॉन्च कर दी है और अब उसकी नजर उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बड़े बाजारों पर है।
Follow on Google News
दिल्ली में लॉन्च की प्रीमियम बीयर, अब UP-हरियाणा पर नजर
60 साल बाद भारत लौटी ब्रिटेन की लॉयन ब्रूअरी

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित लॉयन ब्रूअरी ने छह दशक से अधिक समय बाद भारतीय बाजार में दोबारा एंट्री की है। कंपनी ने राजधानी दिल्ली से अपने प्रीमियम बीयर पोर्टफोलियो की शुरुआत की है और देश के तेजी से बढ़ते प्रीमियम बीयर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भारत में कारोबार शुरू करने के लिए कंपनी ने Copperdrop Spirits के साथ इंपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन की साझेदारी की है। इस सहयोग के जरिए लॉयन ब्रूअरी अपने प्रोडक्ट्स को चरणबद्ध तरीके से भारतीय बाजार में उपलब्ध कराएगी।

अब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विस्तार की तैयारी

दिल्ली में लॉन्च के बाद कंपनी की नजर अब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाजार पर है। लॉयन ब्रूअरी ने संकेत दिए हैं कि अगले चरण में इन राज्यों में भी अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का मानना है कि भारत में प्रीमियम उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे विस्तार की अच्छी संभावनाएं हैं।

1836 में हुई थी कंपनी की स्थापना

Lion Brewery की स्थापना 1836 में लंदन में हुई थी। कंपनी का भारत से ऐतिहासिक जुड़ाव भी रहा है। यह उन शुरुआती ब्रुअरीज में शामिल थी जिन्होंने IPA (India Pale Ale) शैली की बीयर तैयार की और ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में इसका निर्यात किया। इसी ऐतिहासिक संबंध को देखते हुए कंपनी ने भारत में वापसी को अपने लिए खास बताया है।

कंपनी बोली- भारत हमारी कहानी का अहम हिस्सा

लॉयन ब्रूअरी के मैनेजिंग डायरेक्टर विल जूलियस ने कहा कि भारत केवल एक नया बाजार नहीं है बल्कि कंपनी के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रीमियम बीयर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे समय में यहां वापसी करना कंपनी के लिए उत्साहजनक अवसर है।

ये भी पढ़ें: TRAI MyCall App का नया वर्जन लॉन्च: अब यूजर्स कर सकेंगे कॉल क्वालिटी की रेटिंग और शिकायत दर्ज

फिलहाल लॉन्च किए गए दो प्रीमियम प्रोडक्ट

कंपनी ने फिलहाल भारत में आइलैंड लेगर और पेल ऐले नाम से दो प्रीमियम बीयर पेश की हैं। दोनों उत्पाद 330 मिलीलीटर की बोतल में उपलब्ध हैं और फिलहाल केवल दिल्ली के बाजार में बिक्री के लिए उतारे गए हैं।

तेजी से बढ़ रहा है प्रीमियम बीयर बाजार

कंपनी के मुताबिक, भारत का प्रीमियम बीयर सेगमेंट सालाना 40 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आय, प्रीमियम और क्राफ्ट प्रोडक्ट्स की मांग तथा माइक्रो-ब्रुअरीज के विस्तार ने इस बाजार को नई गति दी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में वीआईपी नंबरों की रेस शुरू : पहले दिन 0009 पर ₹50 हजार की बोली, 0001 पर टिकी सबकी नजर

2028 तक और बढ़ेगा भारतीय बाजार

उद्योग से जुड़े आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में भारत का बीयर बाजार करीब 4.5 अरब डॉलर का था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2028 तक भारतीय बीयर बाजार 8 से 10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ सकता है जबकि प्रीमियम सेगमेंट इससे भी तेज गति से आगे बढ़ने की संभावना है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts